New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

टैंटलम धातु (Tantalum Metal)

प्रारम्भिक परीक्षा – टैंटलम धातु (Tantalum Metal), सतलुज नदी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-1 और 3

संदर्भ

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), रोपड़ के शोधकर्ताओं की एक टीम ने पंजाब में सतलज नदी की रेत में इलेक्ट्रॉनिक घटकों के निर्माण में उपयोग की जाने वाली एक दुर्लभ धातु टैंटलम की उपस्थिति की खोज की है।

Tantalum-Metal

प्रमुख बिंदु 

  • यह शोध संस्थान के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. सेबेस्टियन के द्वारा किया गया है। 
  • डॉ. सेबेस्टियन के अनुसार, सतलज नदी में किये जा रहे प्रयोगों का उद्देश्य भूकंप की स्थिति में मिट्टी और चट्टानों के गतिशील गुणों पर क्या प्रभाव पड़ता है, का अध्ययन करना था । 
  • सतलज नदी में जुलाई 2021 से रिसर्च किया जा रहा है जिसका रिपोर्ट इस साल जनवरी 2023 में प्रकाशित हुआ। 
  • सतलज नदी में टैंटलम धातु के पाए जाने का स्रोत अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह धातु हिमालय क्षेत्र में टेक्टोनिक प्लेटों के हलचल के कारण उत्पन्न हुआ है।

टैंटलम धातु 

  • टैंटलम एक रासायनिक तत्व है ; इसका प्रतीक Ta तथा परमाणु संख्या 73 है। 
  • टैंटलम एक बहुत कठोर, लचीला , चमकदार , नीला-ग्रे संक्रमण धातु है जो अत्यधिक संक्षारण प्रतिरोधी है। 

महत्व

  • इस धातु का उपयोग इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमी-कंडक्टर बनाने में किया जाता है।
  • यह आर्थिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण दुर्लभ धातु है।
  • इस धातु की खोज स्वीडन में वर्ष 1802 में एंडर्स गुस्ताव एकेबर्ग के द्वारा किया गया था।
  • इस धातु का नाम प्रसिद्ध यूनानी राजा टैंटलस के नाम पर रखा गया है।  

सतलज नदी:

Sutlej-River 

  • यह नदी तिब्बत में 4.555 मीटर की ऊँचाई पर मानसरोवर के निकट राक्षस ताल से निकलती है, जहाँ इसे लॉगचेन खंबाब के नाम से जाना जाता है। 
  • यह हिमालय पर्वत श्रेणी में शिपकीला दर्रा से बहती हुई पंजाब के मैदान में प्रवेश करती है। यह एक पूर्ववर्ती नदी है। 
  • इस नदी पर भाखड़ा नांगल परियोजना स्थित है।
  • सिंधु की मुख्य सहायक नदी -सतलज, व्यास, रावी, चेनाब और झेलम हैं। जो मीथनकोट के निकट पंचनद का जल का निर्माण करती हैं इन पंचनद नदियों के कारण पंजाब राज्य का नाम पड़ा है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- निम्नलिखित में से भारत के किस नदी में टैंटलम धातु की खोज की गई है?

(a)  सिंधु नदी

(b)  सतलज नदी

(c)  चेनाब नदी 

(d)  झेलम नदी

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- टैंटलम क्या है? इसके महत्व की व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X