New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2

चर्चा में क्यों-
  • तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहू हसन को 10 अक्टूबर,2023 को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

Tanzanian-president

मुख्य बिंदु-

  • तंजानिया की राष्ट्रपति जेएनयू द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित होने वाली पहली महिला बनीं।
  • वर्तमान में डॉ. हसन भारत की चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। 
  • केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह सम्मान मजबूत भारत-तंजानिया संबंधों को बढ़ावा देने, आर्थिक कूटनीति को बढ़ावा देने और क्षेत्रीय एकीकरण और बहुपक्षवाद में सफलता हासिल करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए है।

डॉ. हसन के वक्तव्य-

  • डॉ. हसन ने राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान, हैदराबाद से प्राप्त प्रशिक्षण को याद करते हुए कहा कि वे भारतीय शिक्षा की देन हैं। 
  • उन्होंने कहा, "भारत एक विस्तृत परिवार का सदस्य है जो एक रणनीतिक सहयोगी, एक भरोसेमंद साथी और सदाबहार दोस्त है।" 
  • उनके अनुसार, "भारत ग्लोबल साउथ और विकासशील देशों के प्रति सच्चा और वफादार रहा है।" 
  • उन्होंने कहा कि भारत ने बहुपक्षवाद के महत्व को बरकरार रखा है और बाजार के मुकाबले समाज को महत्व दिया है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री का वक्तव्य-

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि जंज़ीबार(तंजानिया) में आईआईटी मद्रास के पहले अपतटीय परिसर की स्थापना के साथ अफ्रीकी देशों के साथ भाईचारापूर्ण संबंध बनाने के भारत के प्रयासों को बल मिला है। 
  • उन्होंने कहा कि यह संस्थान तंजानिया और अन्य अफ्रीकी देशों के छात्रों को विश्व स्तरीय इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी शिक्षा तक पहुंच प्रदान करके दोनों देशों और महाद्वीपों के बीच शैक्षिक सहयोग में एक मील का पत्थर साबित होगा।
  • विशेष रूप से शिक्षा और मानव संसाधन विकास पर ग्लोबल साउथ की आकांक्षाओं को बढ़ाने के लिए भारत के प्रमुख अफ्रीकी साझेदार तंजानिया के समर्थन की आवश्यकता है। 
  • कौशल-केंद्रित और बाजार-संरेखित उच्च शिक्षा दोनों देशों के युवाओं को सहयोगात्मक तरीके से प्रदान की जानी है।

विदेश मंत्री का वक्तव्य-

  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि शिक्षा और क्षमता निर्माण दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों के महत्वपूर्ण पहलू हैं। 
  • उन्होंने कहा, "भारतीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग कार्यक्रम के तहत, 5000 से अधिक तंजानियाई नागरिकों को पहले ही भारतीय शैक्षणिक संस्थानों में प्रशिक्षित किया जा चुका है।"
  • डॉ. जयशंकर ने कहा, "जी20 में पूर्ण सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ को शामिल करना भारतीय अध्यक्षता की सर्वोच्च सफलताओं में से एक था।"

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- हाल ही में किसे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया?

(a) एंटोनियो कोस्टा

(b) अनवर इब्राहिम

 (c) सामिया सुलुहू हसन

(d) ऋषि सुनक

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- भारत ने बहुपक्षवाद के महत्व को बरकरार रखा है और बाजार के मुकाबले समाज को महत्व दिया है।टिप्पणी करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR