New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th Sept. 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

एनाकोंडा रणनीति

(प्रारंभिक परीक्षा : अंतर्राष्ट्रीय सामायिक घटनाएँ)

चर्चा में क्यों 

हाल ही में ताइवान के नौसेना कमांडर ने बताया कि द्वीपीय राष्ट्र पर दबाव बनाने के लिए चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) द्वारा 'एनाकोंडा रणनीति' (anaconda strategy) का उपयोग किया जा रहा है। 

एनाकोंडा रणनीति

  • क्या है : एनाकोंडा रणनीति अमेरिकी गृहयुद्ध के के दौरान यूनियन जनरल विनफील्ड स्कॉट द्वारा प्रस्तावित एक सैन्य रणनीति को संदर्भित करती है। 
  • उद्देश्य: इस रणनीति का प्राथमिक उद्देश्य विपक्षी या शत्रु देश को  आर्थिक और सैन्य रूप से कमजोर करना था। 
    • यह ठीक उसी तरह था जैसे एनाकोंडा सांप अपने शिकार के चारों ओर कुंडली मारकर उसे निष्क्रिय कर देता है।

रणनीति के तहत चीन की कार्यप्रणाली 

  • चीन की 'एनाकोंडा रणनीति', ताइवान के खिलाफ 'धीमी और स्थिर' रणनीति है। इसमें सैन्य युद्धाभ्यास, मनोवैज्ञानिक रणनीति और साइबर युद्ध आदि को शामिल किया जाता है। 
  • इसके आलावा इसमें कूटनीतिक, आर्थिक और सैन्य प्रयासों के साथ-साथ ताइवान के समाज को अंदर से अस्थिर करने के प्रयास भी शामिल हैं।
  • यह रणनीति ताइवान को कमजोर करने और उसके कार्यों को सीमित करने के उद्देश्य से बनाई गई है। 
    • इस संदर्भ में चीन द्वीपीय देश के चारों ओर अपनी सैन्य उपस्थिति बढ़ रहा है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR