New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

सबसे पुरानी आलंकारिक गुफा पेंटिंग

संदर्भ 

नेचर जर्नल में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, एक नई डेटिंग तकनीक का उपयोग करके शोधकर्ताओं ने यह निर्धारित किया है कि विश्व की सबसे पुरानी ज्ञात आलंकारिक गुफा पेंटिंग 51,200 वर्ष पुरानी है।

आलंकारिक गुफा पेंटिंग से संबंधित बिंदु 

  • यह अध्ययन ऑस्ट्रेलिया के ग्रिफ़िथ विश्वविद्यालय, सदर्न क्रॉस विश्वविद्यालय तथा इंडोनेशियाई राष्ट्रीय अनुसंधान एवं नवाचार एजेंसी के 23 शोधकर्ताओं ने किया है।
  • यह अध्ययन '51,200 वर्ष पूर्व इंडोनेशिया में कथात्मक गुफा कला' (Narrative Cave Art in Indonesia by 51,200 Years Ago) नामक शीर्षक से प्रकाशित किया गया है।
  • इस पेंटिंग के बारे में 
  • अवस्थिति : इंडोनेशिया के दक्षिण सुलावेसी द्वीप पर लेआंग करमपुआंग गुफा में स्थित 
  • पेंटिंग का विषय : आंशिक रूप से खुले मुंह वाला लाल रंग का एक जंगली सुअर 
    • तीन हिस्सा मानव स्वरुप में तथा एक हिस्सा छड़ीनुमा जानवर की आकृति या थेरियनथ्रोप (Therianthrope) है।
  • विशेषता : मानव जैसी आकृतियों को सुअर के संबंध में दर्शाए जाने के कारण इससे गतिशील क्रिया का आभास 
    • वस्तुतः इस कलाकृति में कुछ घटित होने जैसा है अर्थात एक कथानक है।
  • महत्व : मानवरूपी आकृतियों एवं जानवरों के आलंकारिक चित्रणों की उत्पत्ति आधुनिक मानव (होमो सेपियंस) छवि-निर्माण के इतिहास में आज तक मान्यता प्राप्त से कहीं अधिक गहरी।
    • यह पेंटिंग वर्ष 2021 में इंडोनेशिया के लीनग टेडोंगगे में खोजी गयी विगत सबसे पुरानी गुफा कला (जंगली सुअर की पेंटिंग) से 5,000 वर्ष से अधिक पुरानी है। 

pig-figure

क्या है नई डेटिंग तकनीक

  • यह खोज चूना पत्थर की गुफाओं में रॉक पेंटिंग के ऊपर कैल्साइट निक्षेप के यूरेनियम श्रृंखला (यू-सीरीज़) विश्लेषण का उपयोग करके डेटिंग पर आधारित है।
  • प्रक्रिया के दौरान लेजर बीम का उपयोग किया गया था और मूल आइसोटोप (यूरेनियम) और संतति आइसोटोप (थोरियम) के बीच अनुपात की तुलना करके शोधकर्ता चित्रों की अवधि तय करने में सक्षम हुए।
  • इसी विधि का उपयोग करते हुए शोधकर्ताओं ने लीआंग बुलु सिपोंग 4 में एक गुफा पेंटिंग पर एक अन्य शिकार दृश्य का भी तिथि निर्धारण किया था। 
  • यह विधि डेटिंग के लिए उपयोग की जाने वाली कैल्शियम कार्बोनेट सामग्री और रॉक पेंटिंग वर्णक परत/परतों के बीच स्पष्ट संबंध को अधिक आसानी से प्रदर्शित करने में सक्षम बनाती है।

सुलावेसी द्वीप के बारे में 

  • नामकरण : सुलावेसी नाम संभवतः सुला (द्वीप) एवं बेसी (लोहा) शब्दों से निर्मित
    • यह लौह भंडार से समृद्ध लेक मटानो से लोहे के ऐतिहासिक निर्यात को संदर्भित करता है।
    • यह द्वीप चार ग्रेटर सुंडा द्वीपों में से एक और दुनिया का 11वां सबसे बड़ा द्वीप है। 
  • अवस्थिति : बोर्नियो के पूर्व में मालुकु द्वीपसमूह के पश्चिम में और मिंडानाओ व सुलु द्वीपसमूह के दक्षिण में 
    • मकास्सर जलडमरूमध्य इस द्वीप के पश्चिमी किनारे पर स्थित है।
  • विशेषता : द्वीप का मध्य भाग ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी और द्वीप का प्रायद्वीपीय भाग पारंपरिक रूप से एक-दूसरे से दूर 
    • यहाँ सड़क की तुलना में समुद्र द्वारा बेहतर संपर्क है।

cave-paintings

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR