New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

थिसमिया मलयाना

वन अनुसंधान संस्थान-मलेशिया (FRIM) के शोधकर्ताओं ने भूमिगत कवक से पोषक तत्व निष्कर्षित करने (चुराने) वाले एक विशिष्ट पौधे की एक नई प्रजाति की खोज की है।

थिसमिया मलयाना (Thismia Malayana) के बारे में 

  • प्रायद्वीपीय मलेशिया के उष्णकटिबंधीय वर्षावनों में खोजा गया थिसमिया मलयाना ‘माइकोहेट्रोट्रोप्स (Mycoheterotrophs)’ नामक पौधों के समूह से संबंधित है। 
  • अधिकांश पौधों के विपरीत माइकोहेटेरोट्रोफ्स प्रकाश संश्लेषण क्रिया नहीं करते हैं। इसके बजाए ये परजीवी के रूप में कार्य करते हैं और अपनी जड़ों पर कवक से कार्बन संसाधनों को निष्कर्षण करते हैं।
  • इनका अनुकूलन माइकोराइजल सहजीवन से संबंधित है जो आमतौर पर कवक एवं पौधे की जड़ प्रणाली के बीच एक पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंध होता है।
  • यह नई खोजी गई प्रजाति घने जंगल की निम्न प्रकाश वाली परिस्थितियों में पनपती है, जहां इसके अत्यधिक विशिष्ट फूलों का परागण कवक एवं अन्य छोटे कीटों द्वारा होता है।
  • यह असामान्य पौधा लगभग 2 सेमी. लंबा होता है और प्राय: पत्तों के ढेर में छिपा हुआ रहता है और वृक्षों की जड़ों या पुराने सड़े हुए जैव-सामग्रियों के पास उगता है। 
  • अपने छोटे आकार के बावजूद थिसमिया मलायाना पर्यावरणीय परिवर्तनों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है। 
  • इसे IUCN रेड लिस्ट मानदंडों के अनुसार सुभेद्य (Vulnerable) के रूप में वर्गीकृत किया गया है।  
  • इसका सीमित वितरण एवं पैदल यात्राओं के दौरान रौंदे जाने का संभावित खतरा रहता है।

Vulnerable

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR