New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

उड़ान 5.0

प्रारंभिक परीक्षा – उड़ान 5.0
मुख्य परीक्षा : सामान्य अध्यन प्रश्नपत्र 2 - सरकारी नीतियों और विभिन्न क्षेत्रों में विकास के लिये हस्तक्षेप और उनके अभिकल्पन तथा कार्यान्वयन के कारण उत्पन्न विषय

सन्दर्भ 

  • हाल ही में, नागरिक उड्डयन मंत्रालय द्वारा उड़े देश का आम नागरिक (उड़ान) के 5वें चरण की शुरुआत की गयी।

UDAN

उड़ान 5.0

  • इस योजना का उद्देश्य देश के दूर-दराज और क्षेत्रीय इलाकों में कनेक्टिविटी को और बढ़ाने तथा अंतिम स्थल तक हवाई-संपर्क का लक्ष्य हासिल करना है। 

मुख्य विशेषताएं

  • उड़ान योजना का यह चरण, मुख्य रूप से श्रेणी-2 (20-80 सीटों) और श्रेणी-3 (80 सीटों से ज्यादा) पर केंद्रित है।
  • इस चरण में, पहले चरण की 600 किमी की सीमा को समाप्त कर दिया गया है और उड़ान के मूल और गंतव्य के बीच की दूरी के लिए कोई प्रतिबंध नहीं है।
  • उड़ान 5.0 के अंतर्गत, प्रदान की जाने वाली व्यावहारिक अंतर वित्तीय सहायता (वायबिलिटी गैप फंडिंग -वीजीएफ) को प्राथमिकता और गैर-प्राथमिकता वाले दोनों क्षेत्रों के लिए ऊपरी सीमा को 500 किमी से बढ़ाकर 600 किमी कर दिया गया है।
  • इस चरण में कोई पूर्व निर्धारित रूट पेश नहीं किया जाएगा। केवल एयरलाइंस द्वारा प्रस्तावित नेटवर्क और व्यक्तिगत रूट के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा।
  • एयरलाइनों को एलओए जारी होने के 2 माह बाद एक कार्य/व्यवसाय योजना प्रस्तुत करनी होगी, जिसमें वे तकनीकी प्रस्ताव के समय अपनी विमान अधिग्रहण योजना/विमान की उपलब्धता, चालक दल, स्लॉट आदि प्रस्तुत करेंगे।
  • एक रूट, एक एयरलाइन को एक से अधिक बार नहीं दिया जाएगा, चाहे वह अलग-अलग नेटवर्क में हो या एक ही नेटवर्क में।
  • एयरलाइंस को रूट दिए जाने के 4 माह के भीतर परिचालन शुरू करना होगा। पहले यह समय सीमा 6 माह थी।
  • हवाई अड्डों की एक सूची, जो संचालन के लिए तैयार हैं, या जल्द ही संचालन के लिए तैयार होंगे, को योजना में शामिल किया गया है, ताकि योजना के तहत मार्गों के त्वरित संचालन को सुविधाजनक बनाया जा सके।
  • एक ऑपरेटर द्वारा रूट को दूसरे ऑपरेटर को दिए जाने से जुड़ी नवीकरण प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और इसे प्रोत्साहित किया गया है।

उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक)

  • यह एक क्षेत्रीय हवाई अड्डा विकास और भारत सरकार की "क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना"( RCS) है।
  • इसे वर्ष 2016 में शुरू किया गया। 
  • उड़ान योजना का उद्देश्य उड़े देश का आम नागरिक के विज़न का पालन करते हुए, श्रेणी II और III शहरों में एक उन्नत विमानन बुनियादी ढांचे और उनके हवाई संपर्क के साथ आम आदमी की आकांक्षाओं को पूरा करना है।
  • इस योजना में मौजूदा हवाई पट्टियों और हवाई अड्डों के पुनरुद्धार के माध्यम से देश के अप्रयुक्त और कम उपयोग किए जाने वाले हवाई अड्डों को कनेक्टिविटी प्रदान करने की परिकल्पना की गई है।
  • इस योजना के लिए नोडल मंत्रालय, नागरिक उड्डयन मंत्रालय है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X