यूनेस्को के नए रचनात्मक शहर, 2023

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, UNESCO, UCCN
मुख्य परीक्षा-   सामान्य अध्ययन, पेपर-1  

संदर्भ-

UNESCO के रचनात्मक शहरों के नेटवर्क में भारत के ग्वालियर और कोझिकोड को शामिल किया है।

gwalior

प्रमुख बिंदु-

  • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) के क्रिएटिव सिटीज नेटवर्क (UCCN) में 55 नए शहर शामिल किए हैं।
  • यह घोषणा 31 अक्टूबर, विश्व शहर दिवस पर की गई।
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर को ‘संगीत’ श्रेणी के तहत शामिल किया गया है।
  • केरल के कोझिकोड को ‘साहित्य’ श्रेणी में शामिल किया गया है।
  • कोझिकोड को साहित्य शहर का टैग दिया गया है।
  • ग्वालियर को सिटी ऑफ़ म्यूजिक का दर्जा दिया गया।
  • सूची में शामिल अन्य प्रमुख शहर-
    1. रियो डी जनेरियो:- साहित्य
    2. बुखारा:- शिल्प और लोक कला
    3. कासाब्लांका:- मीडिया कला
    4. चोंगकिंग:- डिजाइन
    5. काठमांडू:- फिल्म 
  • इन शहरों को संस्कृति और कला के वैश्विक मंच पर पहचान से पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
  • यूनेस्को ने नए नामित रचनात्मक शहरों को पुर्तगाल के ब्रागा में 2024 यूसीसीएन वार्षिक सम्मेलन (1-5 जुलाई, 2024) में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
  • वर्ष 2024 का विषय ‘अगले दशक के लिए युवाओं को मेज पर लाना' (Bringing Youth to the Table for the Next Decade) है।

यूनेस्को क्रिएटिव सिटीज़ नेटवर्क (UCCN):

  • UCCN 2004 में बनाया गया।  
  • दुनिया भर के शहरों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देता है।
  • UCCN में शामिल शहर सात रचनात्मक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं-शिल्प और लोक कला, डिजाइन, फिल्म, गैस्ट्रोनॉमी, साहित्य, मीडिया कला और संगीत 
  • इस सूची में अब तक 100 से अधिक देशों के 350 शहरों को शामिल किया गया है।
  • UCCN का लक्ष्य ऐसे शहरों के निर्माण में संस्कृति और रचनात्मकता की सक्षम और परिवर्तनकारी शक्ति को पूरा करना है।

UCCN में शामिल भारत के शहर:

वर्ष

शहर

  क्षेत्र

1

2015 

जयपुर

शिल्प और लोक कला

2

2015

वाराणसी 

संगीत 

3

2017

चेन्नई

संगीत

4

2019

मुंबई

फिल्म

5

2019

हैदराबाद

गैस्ट्रोनॉमी

6

2021

श्रीनगर 

शिल्प और लोक कला

7

2023

ग्वालियर

संगीत

8

2023

कोझिकोड 

साहित्य

शामिल करने का आधार-

शहरों को अपनी विकास रणनीतियों के हिस्से के रूप में संस्कृति और रचनात्मकता का उपयोग करने तथा मानव-केंद्रित शहरी नियोजन में नवीन प्रथाओं को प्रदर्शित करने के प्रति उनकी मजबूत प्रतिबद्धता के लिए इस सूची में शामिल किया जाता है।

khozhikode

कोझिकोड: 

  • कोझिकोड भारत में साहित्य का पहला शहर है।
  • वार्षिक केरल साहित्य महोत्सव का एक स्थायी स्थल है।
  • कई अन्य पुस्तक महोत्सवों की मेजबानी करता है। 
  • कोझिकोड में 500 से अधिक पुस्तकालय हैं और 70 से अधिक प्रकाशक हैं।

Folk-music-gwalior

ग्वालियर:

  • ग्वालियर में शास्त्रीय हिंदुस्तानी संगीत, लोक संगीत और भक्ति संगीत सहित एक समृद्ध और विविध संगीत विरासत है। 
  • शहर में कुछ प्रतिष्ठित संगीत संस्थान भी हैं; जैसे- राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय
  • गायन की ध्रुपद शैली का आविर्भाव ग्वालियर में हुआ था।
  • ‘ग्वालियर घराना’ या भारतीय शास्त्रीय संगीत विद्यालय के लिए भी प्रसिद्ध है।
  • हर वर्ष दिसंबर में ग्वालियर में तानसेन संगीत समारोह मनाया जाता है।   

Tansenतानसेन:

  • असली नाम राम तनु पांडेय था।
  • तानसेन का जन्म ग्वालियर के बेहट गाँव में हुआ।
  • मुगल सम्राट अकबर के दरबार के प्रसिद्ध संगीतकार थे। 
  • वे हिंदुस्तानी संगीत के जाने-माने गायक थे। 
  • उनके गुरु सूफी संत मोहम्मद गौस थे। 

    यूनेस्को (UNESCO):

    • संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन' (UNESCO), संयुक्त राष्ट्र (UN) की एक विशेष एजेंसी है।
    • यह शिक्षा, विज्ञान एवं संस्कृति के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से शांति स्थापित करने का प्रयास करती है।
    • इसका मुख्यालय पेरिस में है।                      

    प्रश्न:-  यूनेस्को ने रचनात्मक शहरों के नेटवर्क के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:

    1. वर्ष 2023 में 55 नए शहर शामिल किए गए हैं।
    2. इस नेटवर्क में ग्वालियर शहर शामिल है।
    3. कोझिकोड को ‘संगीत’ श्रेणी में शामिल किया गया है।

    उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

    (a) केवल एक

    (b) केवल दो

    (c) सभी  तीनों

    (d) कोई नहीं

    उत्तर- (b)

    मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: यूनेस्को के रचनात्मक शहरों के नेटवर्क में भारत के शामिल शहरों को संस्कृति और कला के वैश्विक मंच पर पहचान से पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। विश्लेषण कीजिए।

    « »
    • SUN
    • MON
    • TUE
    • WED
    • THU
    • FRI
    • SAT