New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग

(प्रारंभिक परीक्षा : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र-2: महत्त्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय संस्थान, संस्थाएँ और मंच- उनकी संरचना, अधिदेश)

हाल ही में, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग के एक भारतीय स्टॉफ कर्नल वैभव काले की गाजा में हमले के दौरान मृत्यु हो गयी। 7 अक्तूबर, 2023 के इजराइल-हमास संघर्ष के बाद गाजा में संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय कर्मचारियों की यह पहली मौत है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग के बारे में 

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा एवं संरक्षा विभाग (United Nations Department for Safety and Security : UNDSS) संयुक्त राष्ट्र का एक विभाग है जो संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली (United Nations Security Management System : UNSMS) के हिस्से के रूप में संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों तथा विभागों के लिए संरक्षा व सुरक्षा सेवाएं प्रदान करता है। 
    • UNSMS का कार्य स्वयं के संगठनों की गतिविधियों को सुरक्षा जोखिम के स्वीकार्य स्तर के भीतर सक्षम करना है।
  • UNDSS सीधे संयुक्त राष्ट्र के महासचिव को रिपोर्ट करता है । 
  • UNDSS दुनिया भर में 125 से अधिक देशों में सुरक्षा सलाहकारों, विश्लेषकों, अधिकारियों एवं समन्वयकों के एक नेटवर्क का प्रबंधन करता है।
  • इसका मिशन विश्वसनीय सुरक्षा नेतृत्व एवं समाधानों के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र प्रणाली संचालन को सक्षम बनाना। इसका विज़न ‘एक बेहतर दुनिया के लिए, संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा’ है।

यू.एन.डी.एस.एस. के निर्धारित लक्ष्य 

  • नेतृत्व : यह विभाग UNSMS सदस्यों, वरिष्ठ संयुक्त राष्ट्र प्रबंधन व कर्मियों को UNSMS नीति एवं परिचालन मुद्दों पर महत्वपूर्ण सलाह तथा त्वरित निर्णय लेने की क्षमता प्रदान करता है।
  • सुरक्षा प्रबंधन : यह विभाग बहुआयामी सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सुरक्षा जोखिम प्रबंधन क्षमताओं एवं रणनीतियों के साथ सेवाएं प्रदान करता है। 
    • सुरक्षा जोखिम प्रबंधन संयुक्त राष्ट्र कर्मियों, संपत्तियों एवं संचालन के लिए सुरक्षा जोखिमों की पहचान, विश्लेषण व प्रबंधन करता है।
  • नीति : UNDSS सुरक्षा प्रबंधन के सभी पहलुओं को कवर करने वाली और UNSMS के भीतर सामंजस्य सुनिश्चित करने वाली सुरक्षा नीतियों के साथ एक ठोस नीति ढांचे के साथ निर्णय लेने की प्रक्रिया का समर्थन करता है।
  • कार्यबल : UNDSS एक पेशेवर एवं प्रभावी सुरक्षा व संरक्षा कार्यबल का विकास और रखरखाव करता है।
  • विशिष्ट सेवाएँ : UNDSS सुरक्षा वातावरण में तेजी से हो रहे बदलावों से आगे रहने के लिए आवश्यक विशेषज्ञता प्रदान करके विशेष सुरक्षा एवं संरक्षा सेवाएँ प्रदान करता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR