New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

मानव रहित हाइब्रिड वाहन (UAV)

प्रारम्भिक परीक्षा – मानव रहित हाइब्रिड वाहन (UAV)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी)

संदर्भ 

IIT (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) जोधपुर के शोधकर्ताओं ने एक मानव रहित हाइब्रिड वाहन (An unmanned aerial vehicle : UAV) का प्रोटोटाइप तैयार किया है।

UAV.

प्रमुख बिंदु 

  • इसका उद्देश्य राहत बचाव के कार्य को सरल बनाना तथा ऑयल फील्ड में रिसाव होने पर पता लगाकर उसे रोकना है।

विशेषता :-

  • यह जमीन, वायु, पानी के नीचे चलने में सक्षम है। 
  • इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि यह यह समुद्र तटों, नदियों या पानी के नीचे होने वाले कटाव और तेल रिसाव का मैप तैयार कर सकता है।
  • इन वाहनों को चलाने वाली एक सुदृढ़ गणितीय प्रणाली विकसित की गई है। 
  • इस प्रणाली को पक्षी एहिंगास की एक प्रजाति से प्रेरणा लेकर विकसित किया है।

Ehingas

  • यह वाटरप्रूफिंग से बना एक 3डी-मुद्रित प्रोटोटाइप है। 
  • इसे कंट्रोल करने के लिए रिमोट कंट्रोल (RC) ट्रांसमिशन का उपयोग किया जाता है। 

महत्व:-

  • हवा से पानी के अंदर गोता लगा सकता है।
  • पानी के अंदर से हवा में उड़ान भर सकता है। 
  • हवा से पानी की सतह पर उतर सकता है।
  • पानी की सतह से पानी के अंदर गोता लगा सकता है।
  • पानी के अंदर से सतह पर आ सकता है।
  • यह 15 मिनट तक हवा में उड़ सकता है और 8 घंटे पानी के भीतर रह सकता है।
  • यह तकनीक फिलहाल अमेरिका और चीन जैसे देशों के पास है। 
  • भारत में पहली बार स्वदेशी ऐसा उत्पाद विकसित किया गया है।

एन्हिंगा (The Anhinga):-

The-Anhinga

  • यह एक प्रवासी पक्षी है।
  • यह डार्टर परिवार के एन्हिंगिडे से संबंधित है। 
  • यह जमीन और पानी के नीचे दोनों पर चलने में सक्षम है। 
  • इसे स्नेकबर्ड , डार्टर , अमेरिकन डार्टर या वॉटर टर्की भी कहा जाता है।
  • एन्हिंगा शब्द ब्राज़ीलियाई तुपी भाषा के एनिंगा से आया है। 
  • इसका अर्थ "शैतान पक्षी" या "साँप पक्षी" है। 
  • इनके पास बाहरी नासिका छिद्र (नासिका) नहीं होते हैं और वे केवल अपने एपिग्लॉटिस के माध्यम से सांस लेते हैं।
  • यह अपनी तेज़, पतली चोंच का उपयोग मछली और अन्य छोटे शिकार करने में करता है।

epiglottis

पर्यावास :- 

  • यह विश्व में गर्म, उथले पानी और दलदली भूमि में रहता है। 

अमेरिकी में इसे दो उप-प्रजातियों में विभाजित किया गया है:- 

  1. A.A एन्हिंगा 
  2. A.A ल्यूकोगैस्टर 
  • A.A एन्हिंगा : यह मुख्य रूप से दक्षिण अमेरिका में एंडीज़ के पूर्व में, त्रिनिदाद और टोबैगो के द्वीपों के पूर्व में पाया जाता है।
  • A.A ल्यूकोगास्टर : यह दक्षिणी अमेरिका , मैक्सिको , क्यूबा और कैरेबियाई द्वीप ग्रेनाडा में पाया जाता है।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : हाल ही में भारत के किस भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) के शोधकर्ताओं ने एक हाइब्रिड मानव रहित वाहन (UAV) का प्रोटोटाइप तैयार किया है? 

(a) IIT रुड़की 

(b) IIT कानपुर 

(c) IIT खड़गपुर 

(d) IIT जोधपुर 

उत्तर (d)

स्रोत : INDIA TODAY

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR