New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

विद्या समीक्षा केंद्र ( Vidya Samiksha Kendra)

प्रारंभिक परीक्षा- विद्या समीक्षा केंद्र (Vidya Samiksha Kendra)
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-2 

चर्चा में क्यों

शिक्षा मंत्रालय ने राज्यों से सभी डेटा को एक मंच पर लाने को कहा।

VidyaSamiksha-Kendra

प्रमुख बिंदु :

  • राष्ट्रीय डिजिटल शिक्षा आर्किटेक्चर (National Digital Education Architecture) के तहत शिक्षा मंत्रालय ने सभी राज्यों को विद्या समीक्षा केंद्र खोलने के लिए प्रेरित कर रहा है।
  • विद्या समीक्षा केंद्र डेटा रिपॉजिटरी (data repositories) हैं, जिनमें शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित सभी योजनाओं का डेटा होगा।
  • ये केंद्र शिक्षा मंत्रालय द्वारा संचालित विभिन्न शैक्षिक योजनाओं से डेटा एकत्र करेंगे, जिसमें मध्याह्न भोजन कार्यक्रम, शिक्षक प्रशिक्षण, पाठ्य पुस्तक सामग्री, स्कूल में उपस्थिति, छात्रों के सीखने के परिणाम और प्रदर्शन ग्रेडिंग शामिल हैं।
  • वर्तमान में डेटा को मैन्युअल रूप से प्लेटफ़ॉर्म पर फीड किया जाता है, डाउनलोड करने योग्य एक्सेल प्रारूप में सभी के लिए उपयोग और विश्लेषण करने के लिए उपलब्ध है।
  • केंद्र सरकार  विद्या समीक्षा केंद्र को स्थापित करने के लिए प्रत्येक राज्य को ₹2 से ₹5 करोड़ तक की धनराशि आवंटित की है।
  • गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और झारखंड जैसे राज्यों ने तकनीकी मंच स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
  • यह 2020 की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप है , जिसका लक्ष्य डेटा को ओपन स्रोत बनाना है।

विद्या समीक्षा केंद्र में शामिल डेटा :

  • इसमें पीएम-पोषण मध्याह्न भोजन कार्यक्रमों से नियमित रूप से अद्यतन डेटा शामिल होगा 
  • स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों के समग्र उन्नति पोर्टल के लिए राष्ट्रीय पहल से शिक्षक प्रशिक्षण डेटा
  •  ज्ञान साझा करने के लिए डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर से पाठ्य पुस्तक सामग्री
  • शिक्षा के लिए एकीकृत जिला सूचना प्रणाली (UDISE+) पर स्कूल छोड़ने वालों और उपस्थिति से संबंधित डेटा
  • राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण से छात्रों के सीखने के परिणाम
  • प्रदर्शन ग्रेडिंग सूचकांक जो राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में स्कूल शिक्षा प्रणाली का मूल्यांकन करता है।

महत्व:

  • इसका लक्ष्य विभिन्न स्रोतों से प्राप्त  डेटा का विश्लेषण करना है। उदाहरण के लिए उपस्थिति पैटर्न को छात्र ड्रॉप-आउट दरों के साथ संबंधित किया जा सकता है या मध्याह्न भोजन कार्यक्रमों की प्रभावशीलता से जोड़ा जा सकता है।
  • छात्रों के साप्ताहिक परीक्षणों के डेटा को एक निश्चित अवधि में उनके सुधार की निगरानी के लिए सिस्टम में फीड किया जाता है।
  • यह  ग्रेड के आधार पर बच्चे को वर्गीकृत करने और उनकी व्यक्तिगत जरूरतों को पूरा करने में सक्षम बनाता है।
  • विद्या समीक्षा केंद्र का उद्देश्य सकल पहुंच अनुपात (Gross Access Ratio) का आकलन करने, स्कूल और जनसंख्या के डेटा को मैपिंग करने , मांग और भविष्य के परिदृश्यों के आधार पर नए स्कूलों, उद्योग समूहों, कौशल आवश्यकताओं और उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा योजना में सहायता करना है।
  • इस पहल का उद्देश्य शैक्षिक डेटा विश्लेषण में सुधार करना और शिक्षा क्षेत्र में निर्णय लेने की क्षमता को बढ़ाना है ।

प्रश्न:  निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. राष्ट्रीय डिजिटल शिक्षा आर्किटेक्चर (National Digital Education Architecture) के तहत शिक्षा मंत्रालय सभी राज्यों में विद्या समीक्षा केंद्र खोलने की योजना है।
  2. केंद्र सरकार द्वारा  विद्या समीक्षा केंद्र को स्थापित करने के लिए प्रत्येक राज्य को 20 करोड़ तक की धनराशि आवंटित किया जाता है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल 1  

(b) केवल 2  

(c) कथन 1 और 2 

(d) न तो 1 ना ही 2 

उत्तर: (a)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: विद्या समीक्षा केंद्र  क्या है? विद्या समीक्षा केंद्र के महत्व पर प्रकाश डालिए।

स्रोत: the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X