New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 8:00 AM

विकसित भारत संकल्प यात्रा (Viksit Bharat Sankalp Yatra)

प्रारंभिक परीक्षा – विकसित भारत संकल्प यात्रा
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3  

चर्चा में क्यों

दिल्ली के उपराज्यपाल विजय कुमार सक्सेना ने 28 नवंबर 2023 को 'विकसित भारत संकल्प यात्रा' को हरी झंडी दिखाई।

 Viksit-Bharat-Sankalp-Yatra

प्रमुख बिंदु 

  • इस यात्रा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को जनजातीय गौरव व आदिवासी गौरव बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड के खूंटी से शुरू किया था।
  • यह यात्रा शुरुआत में महत्वपूर्ण जनजातीय आबादी वाले जिलों से शुरू हुई  और 25 जनवरी, 2024 तक देश भर के सभी जिलों को कवर करेगी।

विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य

  • इस संकल्प यात्रा का उद्देश्य भारत सरकार के योजनाओं के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों, विशेषकर कमजोर वर्गों के लोगों को इन कार्यक्रमों के दायरे में लाना है।
  • इस संकल्प यात्रा लोगों तक स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित्तीय सेवाएं, बिजली कनेक्शन, एलपीजी सिलेंडर तक पहुंच, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य देखभाल और  स्वच्छ पेयजल इत्यादि जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करने पर केंद्रित है।
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा समावेशी विकास हासिल करने के लिए नागरिकों और सरकार के सहयोगात्मक प्रयासों को मजबूत करता है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत हुए कार्य 

  • अब तक 7,800 से अधिक ग्राम पंचायतों को कवर करने के बाद यात्रा समुदायों के बीच सामूहिक उद्देश्य और प्रतिबद्धता की भावना को बढ़ावा दे रही है।
  • 16.23 लाख से अधिक व्यक्तियों ने एक विकसित राष्ट्र के लिए काम करने का संकल्प लिया है।
  • इस अभियान के सबसे उल्लेखनीय पहलुओं में से एक स्वास्थ्य देखभाल पर इसका गहरा प्रभाव है।
  • 995 ग्राम पंचायतों में 5,470 स्वास्थ्य शिविरों की स्थापना के माध्यम से 7,82,000 से अधिक व्यक्तियों तक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई हैं।
  • इस यात्रा के शुरू होने के बाद से लगभग 10 लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए एवं स्वास्थ्य सुविधाओं तक महत्वपूर्ण पहुंच प्रदान की गई है।
  • इसके अतिरिक्त तपेदिक, सिकल सेल रोग, उच्च रक्तचाप और मधुमेह के लिए स्क्रीनिंग, मूल्यांकन और देखभाल के लिए महत्वपूर्ण रेफरल किए गए हैं।
  • स्वास्थ्य सेवा के अलावा कल्याणकारी योजनाओं और नीतियों पर यात्रा का ध्यान समान रूप से प्रभावशाली रहा है।
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा के  उद्घाटन दिवस पर ही 21,000 से अधिक व्यक्तियों ने पीएम उज्ज्वला योजना में नामांकन किया।
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा  के तहत 50,000 से अधिक लोगों ने अपने जीवन में सरकारी योजनाओं के 'परिवर्तनकारी' प्रभाव का अनुभव साझा किए।
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से 30 नवंबर, 2023 को बातचीत करेंगे एवं प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना के तहत देशभर में जन औषधि केंद्रों की संख्या 10,000 से बढ़ाकर 25,000 करने की परियोजना का उद्घाटन करेंगे।
  • साथ ही,एम्स, देवघर, झारखंड परिसर में 10,000वें जन औषधि केंद्र का भी उद्घाटन करेंगे।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर 2023 को विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत झारखंड के खूंटी से किया था।
  2. इस संकल्प यात्रा का उद्देश्य भारत सरकार के योजनाओं के बारे में जनता के बीच जागरूकता बढ़ाना है।
  3. इस संकल्प यात्रा का लक्ष्य लोगों तक स्वच्छता सुविधाएं, आवश्यक वित्तीय सेवाएं, बिजली कनेक्शन, एलपीजी सिलेंडर तक पहुंच, गरीबों के लिए आवास, खाद्य सुरक्षा, उचित पोषण, विश्वसनीय स्वास्थ्य देखभाल और स्वच्छ पेयजल जैसी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान करना  है।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: – विकसित भारत संकल्प यात्रा के प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

स्रोत:the hindu

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR