विटामिन K

एक हालिया शोध के अनुसार, विटामिन K की कमी पहले की तुलना में कहीं अधिक सामान्य है। यह विशेषकर आंत संबंधी विकारों, प्रतिबंधित आहार या लंबे समय से दवा ले रहे लोगों में अधिक सामान्य होता जा रहा है। 

विटामिन K के बारे में

  • विटामिन K (Vitamin K) रक्त का थक्का जमने, अस्थियों की मजबूती, हृदय के स्वास्थ्य और कोशिकीय संतुलन के लिए महत्वपूर्ण है। हालाँकि, इसे प्राय: नजरअंदाज कर दिया जाता है। 
  • यह वसा में घुलनशील विटामिन है जो दो रूपों में आता है। इसका मुख्य प्रकार फाइलोक्विनोन (विटामिन K1: Phylloquinone) है जो हरी पत्तेदार सब्जियों, जैसे- कोलार्ड ग्रीन्स, पालक (Spinach), केल (Kale- एक प्रकार की हरी पत्ते वाली गोभी) और ब्रॉकोली (Broccoli) में पाया जाता है। 
  • इसका दूसरा प्रकार मेनाक्विनोन (विटामिन K2: Menaquinones) है जो कुछ पशु खाद्य पदार्थों एवं किण्वित खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। मेनाक्विनोन मानव शरीर में बैक्टीरिया द्वारा भी उत्पादित किया जा सकता है।
  • विटामिन K विभिन्न प्रोटीन के निर्माण में मदद करता है जो रक्त के थक्के जमने और अस्थियों के निर्माण के लिए आवश्यक होते हैं। प्रोथ्रोम्बिन विटामिन K-निर्भर एक प्रोटीन है जो सीधे रक्त के थक्के जमने से संबंधित होता है।
  • ऑस्टियोकैल्सिन एक अन्य प्रोटीन है जिसे स्वस्थ अस्थि ऊतक के निर्माण के लिए विटामिन K की आवश्यकता होती है। विटामिन K पूरे शरीर में पाया जाता है जिसमें यकृत, मस्तिष्क, हृदय, अग्न्याशय व अस्थि शामिल हैं।
  • यह विटामिन बहुत जल्दी विखंडित हो (टूट) जाता है और मूत्र या मल के माध्यम से बाहर निकल जाता है। इस कारण अधिक सेवन के बावजूद भी यह शरीर में शायद ही कभी विषाक्त स्तर तक पहुँच पाता है जबकि कभी-कभी वसा में घुलनशील अन्य विटामिनों के साथ ऐसा हो सकता है।

आधुनिक आहार और विटामिन K की कमी 

  • कई लोगों में विटामिन K की कमी का कारण भोजन योग्य आहार की कमी नहीं होती है बल्कि उनके दैनिक आहार में हरी सब्जियों व किण्वित खाद्य पदार्थों की कमी के कारण होती है। 
  • सब्जियों को अधिक तलने या पकाने से भी विटामिन नष्ट हो जाता है। दीर्घकाल तक एंटीबायोटिक का उपयोग, यकृत रोग या वसा अवशोषण संबंधी विकार विटामिन K के स्तर को अधिक कम कर सकते हैं क्योंकि यह वसा में घुलनशील है और अवशोषण के लिए आहार वसा की आवश्यकता होती है।
  • विटामिन K की कमी से अत्यधिक रक्तस्राव, हड्डियों का अपुष्ट विकास, ऑस्टियोपोरोसिस व हृदय संबंधी रोग बढ़ सकते हैं।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT