New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

व्लादिमीर पुतिन की किर्गिस्तान यात्रा

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर- 2

संदर्भ-

  • मार्च,2023 में ‘अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय’ (आईसीसी) द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद वे 12 अक्टूबर,2023 को अपनी पहली विदेश यात्रा पर किर्गिस्तान गये। 

मुख्य बिंदु- 

  • 12 अक्टूबर,2023 को उन्होंने रूस के साथ मजबूत संबंध रखने वाले मध्य एशियाई देश किर्गिस्तान से बातचीत की
  • उनकी यात्रा किर्गिस्तान में रूसी नेतृत्व वाले सुरक्षा समूह के सैन्य अभ्यास के साथ हुई।
  • पुतिन ने किर्गिज़ की राजधानी बिश्केक के बाहर रूस के कांत सैन्य एयरबेस (Kant military airbase) की स्थापना के 20वीं वर्षगांठ पर आयोजित एक समारोह में भाग लिया, जो रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है तथा रूस के क्षेत्रीय  शक्ति संतुलन के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण है।
  • पुतिन ने कहा, "यह सैन्य चौकी किर्गिस्तान की रक्षात्मक शक्ति को बढ़ाने और मध्य एशिया के पूरे क्षेत्र में सुरक्षा तथा स्थिरता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान देती है।" 
  • पुतिन ने कहा कि हमें उम्मीद है कि मॉस्को किर्गिस्तान के साथ अपने सैन्य और रक्षा संबंधों का विस्तार करेगा।
  • पुतिन अक्टूबर,2023 में  बीजिंग में तीसरे बेल्ट एंड रोड फोरम के लिए चीन की यात्रा पर भी जाने वाले हैं।
  • किर्गिस्तान और चीन दोनों आईसीसी के सदस्य नहीं हैं, जिसे युद्ध अपराधों पर मुकदमा चलाने के लिए स्थापित किया गया था।
  • रूस भी आईसीसी के अधिकार क्षेत्र को मान्यता नहीं देता है और उसने आईसीसी के आरोपों को खारिज कर दिया है।
  • पुतिन ने 2022 की शुरुआत में यूक्रेन में सेना भेजने के बाद से शायद ही कभी विदेश यात्रा की हो और उनके रूस छोड़ने की कोई जानकारी नहीं है क्योंकि आईसीसी ने उनके लिए वारंट जारी किया था, जिसमें उन पर यूक्रेन से बच्चों के अवैध निर्वासन की निगरानी करने का आरोप लगाया गया था।

रूस- किर्गिस्तान वार्ता-

  • सोवियत संघ से टूटकर बने ‘स्वतंत्र राज्यों के राष्ट्रमंडल’ (सीआईएस) के शिखर सम्मेलन में उनकी भागीदारी के साथ उनकी किर्गिस्तान यात्रा 13 अक्टूबर,2023 को समाप्त होगी ।
  • यूक्रेन को लेकर रूस पर लगाए गए पश्चिमी प्रतिबंधों के कारण रूस का मध्य-पूर्व  अन्य देशों के साथ संबंध तनावपूर्ण हो गया है, जिसे वह परंपरागत रूप से अपना अनुयायी मानता है।
  • किर्गिज़ राष्ट्रपति सादिर जापारोव के साथ बैठक में पुतिन ने किर्गिज़ अर्थव्यवस्था में सबसे बड़े निवेशक के रूप में रूस के महत्व को रेखांकित किया और कहा कि दोनों पक्ष सहयोग को और विकसित करेंगे।
  • पुतिन ने एक ब्रीफिंग में कहा, "हमारा देश किर्गिस्तान को तेल उत्पादों का मुख्य आपूर्तिकर्ता है, हम किर्गिज़ उपभोक्ताओं को गैसोलीन (पेट्रोल) और डीजल की पूरी आपूर्ति करते हैं।"
  • जापारोव ने कहा, "हम किर्गिज़-रूसी रणनीतिक साझेदारी और सहयोगी के रूप में हमारे संबंधों को बहुत महत्व देते हैं।"
  • पुतिन ने कहा, "रूस, किर्गिस्तान के प्रमुख व्यापार भागीदारों में से एक है। हमारा व्यापार कारोबार वर्ष 2022 में 37% बढ़कर लगभग 3.5 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वर्ष,2023 की पहली छमाही में इसमें 17.9% की और वृद्धि हुई है।"
  • संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूस को इलेक्ट्रॉनिक्स घटकों और अन्य प्रौद्योगिकी को फिर से निर्यात करने के लिए जुलाई,2023 में चार किर्गिज़ कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया। 
  • किर्गिस्तान के केंद्रीय बैंक ने अक्टूबर में स्थानीय बैंकों से रूस के खिलाफ पश्चिमी प्रतिबंधों के अनुपालन पर नियंत्रण कड़ा करने का आग्रह किया था।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- निम्नलिखित में से कौन-सा देश अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय के निर्णयों को स्वीकार करता है?

(a) रूस 

(b) चीन

(c) पाकिस्तान

(d) किर्गिस्तान

उत्तर- (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- रुसी राष्ट्रपति द्वारा किर्गिस्तान जैसे देशों की यात्रा का भू- राजनितिक परिदृश्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा? मूल्यांकन करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X