चर्चा में क्यों?
वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट का उद्घाटन 1 मई 2025 को मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुआ।

वर्ल्ड ऑडियो विज़ुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट, 2025 के बारे में:
- इसका आयोजन भारत सरकार द्वारा किया गया।
- इसमें 60 से अधिक देशों से 1 लाख से अधिक पंजीकरण प्राप्त हुए हैं।
उद्देश्य / महत्व:
- वैश्विक प्रदर्शन:
- भारत को डिजिटल कंटेंट, एनीमेशन, गेमिंग और सिनेमा का वैश्विक केंद्र बनाना।
- क्रिएटर इकॉनमी को प्रोत्साहन:
- युवा रचनाकारों और स्टार्टअप्स के लिए नवाचार व कमाई के अवसर।
- सांस्कृतिक कूटनीति:
- भारत की सॉफ्ट पावर और सांस्कृतिक प्रभाव को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाना।
- तकनीकी एकीकरण:
- AI, XR, VFX, गेमिंग और रचनात्मक कहानी कहने की तकनीकों का समन्वय।
मुख्य विशेषताएँ / आकर्षण:
- Create in India Challenge
- एनीमेशन, कॉमिक्स, AI अवतार, XR, म्यूज़िक, फैशन, ड्रोन वीडियो आदि क्षेत्रों में 32 प्रतियोगिताएं।
- अंतरराष्ट्रीय भागीदारी:
- 60+ देशों की भागीदारी; भारत की डिजिटल रचनात्मकता की वैश्विक स्वीकार्यता।
- प्रमुख वैश्विक वक्ता
- अमिताभ बच्चन, शाहरुख़ ख़ान, सत्य नडेला, सुंदर पिचाई जैसे प्रतिष्ठित वक्ताओं की उपस्थिति।
- ईस्पोर्ट्स टूर्नामेंट:
- eFootball और World Cricket Championship में 35,000+ प्रतिभागी।
- सांस्कृतिक कार्यक्रम:
- Symphony of India, Wah Ustad, Battle of the Bands जैसे आयोजन भारत की संगीत विरासत को दर्शाते हैं।
- रेड कार्पेट अवॉर्ड्स:
- WAVES Creator Awards के माध्यम से नवप्रवर्तकों और क्रिएटर्स को सम्मानित किया गया।
- स्टार्टअप प्रदर्शनियाँ और पिच डेस्क:
- भारत के रचनात्मक स्टार्टअप्स को वैश्विक निवेशकों से जोड़ने का मंच।
प्रश्न: WAVES 2025 में कितने देशों की भागीदारी देखी गई?
(a) 30
(b) 50
(c) 60 से अधिक
(d) 75
|