New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

वायनाड वन सर्वेक्षण

प्रारंभिक परीक्षा - समसामयिकी
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ-

दक्षिण वायनाड वन प्रभाग में हाल ही में संपन्न हुए पहले हर्पेटोफॉनल सर्वेक्षण में सरीसृपों की 67 प्रजातियों और उभयचरों की 59 प्रजातियों की पहचान की गई। इनमें से चार उभयचर और तीन सरीसृप पहली बार वन प्रभाग में देखे गए।

Wayanad

नीलगिरि-स्पाइनी-छिपकली

प्रमुख बिंदु- 

  • पहचानी गई 126 प्रजातियों में से 48 उभयचर और 21 सरीसृप पश्चिमी घाट के लिए स्थानिक हैं।
  •  मिलीं उभयचर लुप्तप्राय प्रजातियां निम्नलिखित हैं-

1. स्टारी नाइट फ्रॉग शामिल है, जिसके ओब्सीडियन शरीर पर नीले बिंदुओं का एक समूह होता है 

frog

2. मिनिएचर नाइट फ्रॉग, देश का सबसे छोटा मेंढक;  

3. मालाबार टोरेंट टॉड  

4. रेड स्ट्रीम टॉड   

  • नेकेड डांसिंग फ्रॉग को भी सर्वेक्षण के दौरान देखा गया, जो पहले केवल वायनाड वन्यजीव अभयारण्य के क्षेत्रों से जुड़ा था।
  •  सर्वेक्षण ग्रीन ट्री फ्रॉग की रिकॉर्डिंग के साथ शुरू हुआ और 59 उभयचरों के एक संग्रह के साथ समाप्त हुआ।
  •  इसमें से 80% से अधिक पश्चिमी घाट में विशिष्ट रूप से पाए जाते हैं।   
  • देखी गई 67 सरीसृप प्रजातियों में से 21 पश्चिमी घाट के लिए अद्वितीय हैं।
  • वायनाड द्रविड़ोगेको, नीलगिरि स्पाइनी छिपकली और नीलगिरि वन छिपकली जैसी प्रजातियों ने सर्वेक्षण के महत्व को और गहराई प्रदान की। 

snak

  • मुख्य रूप से वायनाड के शील्डटेल सांप की उपस्थिति ने वैश्विक संरक्षण चर्चाओं में इस क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका को सामने ला दिया है।

प्रश्न- हाल ही में संपन्न हुए पहले हर्पेटोफॉनल सर्वेक्षण में शामिल निम्नलिखित में से किस मेढ़क के ओब्सीडियन शरीर पर नीले बिंदुओं का एक समूह होता है?

 (a) स्टारी नाइट फ्रॉग

 (b) मालाबार टोरेंट टॉड  

(c)  मिनिएचर नाइट फ्रॉग

 (d) ग्रीन ट्री फ्रॉग

उत्तर- (a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

दक्षिण वायनाड वन प्रभाग में हाल ही में संपन्न हुए पहले हर्पेटोफॉनल सर्वेक्षण में सरीसृपों और उभयचरों की कई नई प्रजातियों की पहचान की गई, जो पश्चिमी घाट की जैव विविधता के लिए अद्वितीय हैं। चर्चा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X