New
Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Solved - UPSC Prelims 2026 (Paper - 1 & 2) Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

वेब 5.0 – ब्लॉकचेन-संचालित डिजिटल नेटवर्क

चर्चा में क्यों

हाल ही में, पूर्व ट्विटर सी.ई.ओ. जैक डोर्सी की बिटकॉइन बिजनेस यूनिट, द ब्लॉक हेड (TBH) द्वारा एक नए विकेंद्रीकृत वेब प्लेटफॉर्म की घोषणा की गई है, जिसे वेब 5.0 कहा जा रहा है। इसका उद्देश्य 'व्यक्तियों को डाटा और पहचान का स्वामित्व' प्रदान करना है। 

वेब 5.0 की आवश्यकता

  • वर्तमान वेब ने सूचनाओं के आदान-प्रदान का लोकतंत्रीकरण किया है, जिसके कारण पहचान उजागर का संकट उत्पन्न हो गया है। एक व्यक्ति सैकड़ों खातों और पासवर्ड के साथ व्यक्तिगत डाटा को सुरक्षित रखने के लिये संघर्ष करते हैं जिन्हें वह याद रखने में असक्षम है। 
  • यहीं कारण है कि वेब पर पहचान और व्यक्तिगत डाटा तीसरे पक्ष की संपत्ति बन गए हैं, जिसे संरक्षित करने की आवश्यकता है।

वेब संचार के अन्य चरण

वेब 1.0

यह वैश्विक डिजिटल संचार नेटवर्क की पहली पीढ़ी थी। इसे सामान्यतः ‘केवल पढ़ने के लिये’ इंटरनेट के रूप में संदर्भित किया जाता है, जो स्थिर वेब-पृष्ठों से बना होता है। इसमें केवल निष्क्रिय जुड़ाव ही संभव है।

वेब 2.0

वेब के विकास के इस चरण में इंटरनेट पर 'पढ़ना और लिखना' संभव था। उपयोगकर्ता अब सर्वर और अन्य उपयोगकर्ताओं के साथ संचार करने में सक्षम थे, जिसके फलस्वरूप सोशल वेब का निर्माण हुआ। यह वर्ल्ड वाइड वेब है जिसका उपयोग वर्तमान में किया जा रहा हैं।

वेब 3.0

इसका उपयोग इंटरनेट की अगली पीढ़ी को संदर्भित करने के लिये किया जाता है। इसमें 'पढ़ने, लिखने एवं निष्पादित करने' की सुविधा होती है। वेब 3.0 कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग द्वारा संचालित हो सकता है, जहाँ मशीनें इंसानों की तरह सूचनाओं की व्याख्या करने में सक्षम होती है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR