New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 26th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

विंग्स इंडिया-2024

प्रारंभिक परीक्षा: विंग्स इंडिया-2024, ड्रोन दीदी योजना, भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण, FICCI
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-3 (परिवहन तथा विपणन, समावेशी विकास)

संदर्भ: 

केन्‍द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने 18 जनवरी को  हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर विंग्‍स इंडिया-2024 और वैश्विक विमानन सम्मेलन का उद्घाटन किया।

Wings-India-2024

प्रमुख बिंदु:

  • इसका आयोजन हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे में किया जा रहा है।
  • 100 से अधिक देशों के 1500 से अधिक प्रतिनिधि और 5000 व्‍यापार प्रतिनिधियों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। 
  • इसमें एक लाख से अधिक दर्शक भी शामिल होंगे।
  • कार्यक्रम के दौरान लगभग 500 व्यापारिक बैठकें होंगी।

विंग्स इंडिया 2024

  • भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने नागर विमानन मंत्रालय और भारतीय उद्योग मंडल परिसंघ (FICCI) के साथ इस द्विवार्षिक कार्यक्रम का आयोजन किया है।
  • इसका आयोजन 'अमृत काल में भारत को विश्व के साथ जोड़ने' के लक्ष्‍य के साथ किया जा रहा है।
  • 4 दिवसीय इस कार्यक्रम में नई पीढ़ी के विमानों के प्रदर्शन के साथ-साथ सहयोगी उड्डयन सेवाएं और पर्यटन क्षेत्र की प्रगति दर्शायी जाएगी। 
  • इस दौरान देश के भावी उड्डयन क्षेत्र की रणनीतिक रूप-रेखा पर भी विचार होगा।
  • इस क्षेत्र की संभावनाओं के दोहन लिए इस अवसर पर सरकार का संकल्प प्रस्तुत किया गया।

सरकार के संकल्प के मुख्य बिंदु:

  • देश के प्रत्येक जिले में एक हवाई अड्डा या हवाई पट्टी स्‍थापित करने का लक्ष्य रखा गया है।
  • अगले कुछ महीनों में लगभग 1000 ड्रोन दीदी प्रशिक्षित की जाएंगी।
  • ग्रामीण इलाकों में विमानन ढांचे का निर्माण किया जाएगा।

  ड्रोन दीदी योजना:

  • 30 नवंबर,2023 को प्रधान मंत्री ने इसकी घोषणा की।
  • इसका लक्ष्य कृषि उद्देश्यों के लिए ड्रोन प्रदान करके 15,000 महिला स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को सशक्त बनाना है।

उड्डयन क्षेत्र में भारत की प्रमुख उपलब्धि:

  • घरेलू विमान यात्रियों की संख्या में 57 प्रतिशत वृद्धि हुई। 
  • भारत विश्व का 5वां सबसे बडा नागरिक उड्डयन बाजार बन गया।
  • देश में विमान चालकों में 15 प्रतिशत महिला पायलट हैं, जो दुनिया में सबसे अधिक हैं।

udaan

उड़ान योजना:

  • उड़े देश का नागरिग (उड़ान) योजना की शुरुआत वर्ष 2016 में की गई थी।
  • उड्डयन मंत्रालय की ओर से इसकी शुरुआत 10 वर्षों के लिए की गई है।
  • इसका मुख्य उद्देश्य दूर-दराज के क्षेत्रों तक एयर कनेक्टिविटी का विस्तार करना।
  • इस योजना के तहत यात्रियों को कम कीमत पर हवाई सफर कराना है।
  • इसके तहत वर्ष 2024 तक 100 हवाई अड्डों को विकसित करने का लक्ष्य है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI):

  • यह 1 अप्रैल, 1995 को अस्तित्व में आया। 
  • यह तत्कालीन राष्ट्रीय विमानपत्तन प्राधिकरण तथा भारतीय अंतर्राष्ट्रीय विमानपत्तन प्राधिकरण के विलय के माध्यम से यह एकल संगठन बना।
  • इसे देश में भूमि और वायु क्षेत्र में नागर विमानन अवसंरचना के सृजन, उन्नयन, अनुरक्षण एवं प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

ficci

भारतीय उद्योग मंडल परिसंघ (FICCI):

  • यह भारत के व्यापारिक संगठनों का संघ है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1927 में महात्मा गांधी की सलाह पर की गई।
  • इसे घनश्याम दास बिड़ला और पुरुषोत्तम ठक्कर ने स्थापित किया था।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है।

प्रश्न:- निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

  1. विंग्स इंडिया-2024 का आयोजन हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे में किया गया।
  2.  उड़ान योजना के तहत वर्ष 2026 तक 100 हवाई अड्डों को विकसित करने का लक्ष्य है।

नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए- 

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न 1 और ना ही 2

उत्तर- (a)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न: उड़ान योजना के लक्ष्यों के दृष्टिगत सरकार द्वारा उड्डयन क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की चर्चा कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR