New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 21st Sept. 2026, 11:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

विश्व स्वास्थ्य दिवस

who

  • प्रत्येक वर्ष 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
  • इसका उद्देश्य स्वास्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करना है।
  • वर्ष 1948 में 7 अप्रैल को ही विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) की स्थापना की गयी थी। 
  • 7 अप्रैल, 2023 को विश्व स्वास्थ्य संगठन की 75वीं वर्षगांठ मनायी जा रही है।
  • WHO के स्थापना दिवस के अवसर पर पहला विश्व स्वास्थ्य दिवस 1950 में मनाया गया था।
  • WHO स्वास्थ्य को "न कि केवल बीमारी या दुर्बलता की अनुपस्थिति बल्कि पूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक कल्याण की स्थिति" के रूप में परिभाषित करता है।

भारत में स्वास्थ्य की स्थिति 

  • भारत का संविधान जीवन के अधिकार की गारंटी देता है, जिसमें बुनियादी मानव अधिकार के रूप में स्वास्थ्य का अधिकार भी शामिल है।
  • नेशनल हेल्थ प्रोफाइल 2021 के अनुसार, भारत में प्रति 1,000 जनसंख्या पर केवल 0.55 डॉक्टर और 0.8 नर्स हैं, जो कि WHO द्वारा अनुशंसित प्रति 1,000 जनसंख्या पर 1 डॉक्टर और 2.5 नर्स से काफी कम है।
  • भारत का सार्वजनिक स्वास्थ्य खर्च उसके सकल घरेलू उत्पाद का केवल 1.28% है, जो कई देशों की तुलना में बहुत कम है।
  • राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण 2019-20 के अनुसार, भारत में केवल 51.9% महिलाओं को पूर्ण प्रसव पूर्व देखभाल प्राप्त हुई और 12-23 महीने की आयु के केवल 61.3% बच्चों को सभी बुनियादी टीकाकरण प्राप्त हुआ।

प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल पर अल्मा आटा घोषणा

  • अल्मा आटा घोषणा, 1978 प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन है, जिसमें सभी नागरिकों के लिए न्यूनतम देखभाल के आठ घटकों को सूचीबद्ध किया गया था।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य के लिये संयुक्त राष्ट्र की विशेषज्ञ एजेंसी है। यह एक अंतर-सरकारी संगठन है, जो सदस्य देशों के स्वास्थ्य मंत्रालयों के माध्यम से उनके साथ मिलकर काम करता है।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन दुनिया में स्वास्थ्य संबंधी मामलों में नेतृत्व प्रदान करने, स्वास्थ्य अनुसंधान एजेंडा को आकार देने, नियम और मानक तय करने, प्रमाण आधारित नीतिगत विकल्प पेश करने, देशों को तकनीकी समर्थन प्रदान करने और स्वास्थ्य संबंधी रुझानों की निगरानी और आँकलन करने के लिये ज़िम्मेदार है।
  • विश्व स्वास्थ्य सभा (WHA), WHO की निर्णय लेने वाली संस्था है। इसमें WHO के सभी सदस्य राज्यों/देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग लेते हैं। कार्यकारी बोर्ड द्वारा तैयार किये गए किसी विशिष्ट स्वास्थ एजेंडे पर इस संस्था द्वारा ध्यान केंद्रित किया जाता है।
  • WHO का मुख्यालय ज़िनेवा (स्विट्ज़रलैंड) में है और यहीं पर WHO की वार्षिक बैठक का आयोजन किया जाता है। 
  • भारत में विश्व स्वास्थ्य संगठन के कार्यालय का मुख्यालय दिल्ली में है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR