New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

सिकल सेल के लिए जीन थेरेपी उपचार

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, सिकल सेल, थैलेसिमिया, CRISPR, बोन मैरो ट्रांसप्लांट
मुख्य परीक्षा: सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ-

ब्रिटेन के दवा नियामक ने सिकल सेल रोग के उपचार के लिए जीन थेरेपी उपचार विधि को अनुमति प्रदान की है।

sickle-cell

प्रमुख बिंदु:

    1. ब्रिटेन सिकल सेल के लिए जीन थेरेपी उपचार को मंजूरी देने वाला पहला देश बन गया है।
    2. दवा नियामक Medicines and Healthcare products Regulatory Agency (MHRA) ने जीन एडिटिंग टूल CRISPR का उपयोग करने वाली लाइसेंस प्राप्त पहली दवा कैसगेवी को मंजूरी दे दी है। 
    3. दवा कैसगेवी के निर्माताओं को 2020 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
    4. एजेंसी ने 12 वर्ष और उससे अधिक उम्र के सिकल सेल और थैलेसीमिया से पीड़ित रोगियों के इलाज को मंजूरी दी है।
    5. कैसगेवी को वर्टेक्स फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड (यूरोप) और CRISPR थेरेप्यूटिक्स द्वारा बनाया गया है।
    6. अभी तक सिकल सेल का उपचार बोन मैरो ट्रांसप्लांट (अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण) द्वारा किया जा रहा है।

    CRISPR

    CRISPR:

    • यह एक जीन एडिटिंग तकनीक है।
    • इसमें Cas9 नामक एक विशेष प्रोटीन का उपयोग किया जाता है।
    • CRISPR-Cas9 तकनीक को 'जेनेटिक कैंची' भी कहा जाता है।  
    • यह तकनीकी आनुवंशिक सामग्री को जोड़ने, हटाने या बदलने में सहायक होती हैं। 

    gene-therepy

    हीमोग्लोबिनोपैथी लाल रक्त कोशिकाओं का एक अनुवांशिक रोग है, जिसमें मुख्यत: सिकल सेल एनीमिया एवं थैलेसिमिया शामिल हैं। थैलेसिमिया से ग्रसित व्यक्ति में हीमोग्लोबिन निर्माण प्रक्रिया में बाधित होती है।

    सिकल सेल रोग:

    • एक रक्त विकार है जो लाल रक्त कोशिकाओं का आकार बदल देता है।
    • पीड़ित व्यक्ति में आनुवंशिक परिवर्तन के कारण कोशिकाएं अर्धचंद्राकार हो जाती हैं।
    • यह विकार रक्त प्रवाह को अवरुद्ध करता है।
    • पीड़ित व्यक्ति के शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं जल्दी टूट जाती हैं, जो रक्त की कमी का कारण बनता है। इसलिए इसे सिकल सेल एनीमिया भी कहते हैं।
    • इससे असहनीय दर्द, अंग क्षति, स्ट्रोक और अन्य समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

    प्रश्न:- ‘सिकल सेल’ विकार के संबंध में, निम्नलिखित कथनों में से कौन सा/से सही है/हैं?

    1. यह एक अनुवांशिक रोग है।
    2. यह श्वेत रक्त कोशिकाओं से संबंधित है।

    नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर का चयन कीजिए:

    कूट-

    (a) केवल 1

    (b) केवल 2

    (c) 1 और 2 दोनों

    (d) न 1 और ना ही 2   

    उत्तर - (a)

    मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न- हीमोग्लोबिनोपैथी क्या है? जीन थेरेपी इसके उपचार को आसान कर देगी। विश्लेषण कीजिए। 

    « »
    • SUN
    • MON
    • TUE
    • WED
    • THU
    • FRI
    • SAT
    Have any Query?

    Our support team will be happy to assist you!

    OR