New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

करिबा झील

अल नीनो सूखे के कारण करिबा झील का जल स्तर नाटकीय रूप से गिर गया है।

करिबा झील के बारे में:

LAKE-KARIBA

  • करिबा झील, मध्य अफ्रीका में जाम्बिया और जिम्बाब्वे के बीच स्थित है।
  • इसका निर्माण वर्ष 1955 और 1959 के बीच ज़म्बेजी नदी बेसिन पर बांध बनाकर किया गया था।
    • 280 किलोमीटर लंबी करिबा झील, करिबा बांध का हिस्सा है। 
  • करिबा झील दुनिया की चौथी सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है और अफ्रीका में दूसरी सबसे बड़ी झील है।
    • गौरतलब है कि, अफ्रीका की सबसे बड़ी झील, विक्टोरिया झील है। 

करिबा डैम के बारे में:

  • यह बांध जाम्बिया (राजधानी- लुसाका) और जिम्बाब्वे (राजधानी- हरारे), दोनों देशों को जलविद्युत शक्ति प्रदान करता है।
  • यह झील मत्स्य पालन, संरक्षण, पर्यटन और मनोरंजन का भी समर्थन करता है।
  • करिबा झील एक धार्मिक स्थल भी है क्योंकि स्थानीय लोगों का मानना ​​है कि यह उनके पूर्वजों और नदी देवता ‘न्यामिन्यामी’ को आश्रय देता है।

KARIBA-DAM

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR