New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

नैनो यूरिया किसानों के लिए वरदान    

प्रारम्भिक परीक्षा: नैनो यूरिया 
मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्न पत्र: 3 - मुख्य फसलें- देश के विभिन्न भागों में फसलों का पैटर्न- सिंचाई के विभिन्न प्रकार एवं सिंचाई प्रणाली- कृषि उत्पाद का भंडारण, परिवहन तथा विपणन, संबंधित विषय और बाधाएँ; किसानों की सहायता के लिये ई-प्रौद्योगिकी

सुर्खियों में क्यों ?

  • हाल ही में, प्रधानमंत्री ने भारतीय किसानों के जीवन में दीर्घकालिक सकारात्मक परिवर्तन लाने में नैनो यूरिया के लाभों की सराहना की  है। 

नैनो यूरिया के बारे में

nano-urea

  • यह एक नैनो-प्रौद्योगिकी आधारित क्रांतिकारी कृषि-इनपुट है, जो पौधों को नाइट्रोजन प्रदान करता है।
  • इसे भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) द्वारा विकसित किया गया है।
  • इफको नैनो यूरिया, भारत सरकार द्वारा अनुमोदित और उर्वरक नियंत्रण आदेश (एफसीओ) में शामिल एकमात्र नैनो उर्वरक है।
  • इफको के वैज्ञानिकों और इंजीनियरों ने इसे कलोल स्थित नैनो जैवप्रौद्योगिकी अनुसंधान केन्द्र में तैयार किया है। इससे  पौधों के पोषण में प्रभावी व असरदार पाया गया है।

विशेषताएँ

  • पारंपरिक यूरिया प्रिल की तुलना में, नैनो यूरिया में लगभग 20-50 एनएम और अधिक सतह क्षेत्र (1 मिमी यूरिया प्रिल से 10,000 गुना अधिक) और कणों की संख्या (55,000 नाइट्रोजन कण 1 मिमी यूरिया प्रिल से अधिक) का वांछनीय कण आकार है।
  • इसमें 4.0% कुल नाइट्रोजन (w/v) होता है।

लाभ 

  • इसके इस्तेमाल से फसलों की पैदावार बढ़ती है तथा पोषक तत्वों की गुणवत्ता में सुधार होता है।
  • नैनो यूरिया (nano urea) भूमिगत जल (under ground water) की गुणवत्ता सुधारने में भी मददगार साबित होता है।
  • इससे ग्लोबल वार्मिंग (global warming) कम करने में भी मदद मिलेगी।
  • यह कम कार्बन फुटप्रिंट के साथ ऊर्जा-कुशल, पर्यावरण-अनुकूल उत्पादन प्रक्रिया द्वारा उत्पादित किया जाता है।
  • फसल की उपलब्धता में 80% से अधिक की वृद्धि हो सकती है। 
  • इससे फसल उत्पादकता, उपज और मृदा स्वास्थ्य की पोषण गुणवत्ता में सुधार होता है।  

भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको)

  • यह भारत की सबसे बड़ी बहु-राज्य सहकारी समिति है, जो पूरी तरह से भारतीय सहकारी समितियों के स्वामित्व में है।
  • इफको मुख्य उद्देश्य किसानों के लिए उर्वरकों का  उत्पादन और वितरण है।
  • इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR