New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

थाईलैंड में बिच्छू की नई प्रजाति की खोज

प्रारम्भिक परीक्षा – यूस्कॉर्पियोप्स क्रचान (Euscorpiops Krachan)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3 (पर्यावरण एवं जैव-विविधता)

संदर्भ 

थाईलैंड के कैंग क्रचन नेशनल पार्क में शोधकर्ताओं की एक टीम ने बिच्छू की एक नई प्रजाति ‘यूस्कॉर्पियोप्स क्रचान’ की खोज की।

EuscorpiopsKrachan

प्रमुख बिंदु :-

  • इस खोज को ज़ूकीज़ पत्रिका में प्रकाशित किया गया था। 
  • यह खोज थाईलैंड के तेनासेरिम पर्वत श्रृंखला के पास किया गया।

यूस्कॉर्पियोप्स क्रचान’(Euscorpiops Krachan)

  • यह प्रजाति थाईलैंड की स्थानिक प्रजाति है।
  • यह मुख्य रूप से पहाड़ी क्षेत्रों में पाए जाते हैं।
  • यह प्रजाति सबजेनस यूस्कोपियोप्स से संबंधित है। 
  • इसे थाईलैंड के राष्ट्रीय उद्यान के नाम पर ‘यूस्कॉर्पियोप्स क्रचान’ नाम दिया गया है।
  • यह प्रजाति अन्य प्रजातियों की तुलना में बहुत छोटे लगभग 1 इंच लंबे हैं। 
  • इनका रंग भूरा है।
  • इसकी सबसे खास विशेषता : इसकी 8 आंखें और 8 पैर हैं।
  • यह प्रजाति के अन्य बिच्छुओं के सामान 'घात लगाकर या इंतजार करके' शिकार करते हैं। 
  • थाईलैंड में बिच्छुओं की लगभग 18 प्रजातियाँ/उप -प्रजातियाँ  पायी जाती हैं।

बिच्छू (Scorpions) :-

Scorpions

  • इसे अरचिन्ड (मकड़ियों) के रूप में वर्गीकृत किया गया है। 
  • यह काले या गहरे हरे रंग के होते हैं तथा लगभग 10 से 17 सेमी लंबे होते हैं। 
  • मादाएं नर से बड़ी होती हैं। 
  • यह मुख्य रूप से रेगिस्तानी , पर्वतीय एवं दरारों में पाए जाते हैं 
  • यह विश्व में अंटार्कटिका को छोड़कर सभी महाद्वीपों पर पाए जाते हैं। 
  • विश्व में इनकी लगभग 2,500 से अधिक प्रजातियाँ पायी जाती हैं। 
  • यह मुख्य रूप से कीड़ों और अन्य अकशेरुकी जीवों का शिकार करते हैं।
  • ये अपने विषैले डंक का उपयोग बचाव के लिए करते हैं। 

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न : यूस्कॉर्पियोप्स क्रचान (Euscorpiops Krachan) के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. यह बिच्छू की एक नई प्रजाति है। 
  2. इसकी खोज शोधकर्ताओं द्वारा थाईलैंड के कैंग क्रचन नेशनल पार्क की गई है।  
  3. इसकी 1 आंख और 8 पैर हैं।

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं?

(a) केवल एक 

(b) केवल दो

(c) सभी तीन 

(d) कोई भी नहीं  

उत्तर (b)

स्रोत : Hindustan Times

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR