New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

पोबितोरा राष्ट्रीय उद्यान

प्रारम्भिक परीक्षा – पोबितोरा राष्ट्रीय उद्यान
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 3

संदर्भ

  • यह राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य के मोरीगांव जिले में स्थित है। राष्ट्रीय उद्यान गुवाहाटी से लगभग 48 किमी दूर स्थित है।

pride-assam

प्रमुख बिंदु 

  • यह ब्रह्मपुत्र नदी और मायोंग गांव के पास स्थित है। 
  • यह राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य के 38.80 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में स्थित है जिसमें से 16 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में गैंडा का निवास स्थान है। 
  • इस राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1971 में एक आरक्षित वन और वर्ष1987 में एक वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था। 
  • यह राष्ट्रीय उद्यान असम राज्य के ब्रह्मपुत्र नदी से प्रभावित समतल बाढ़ के मैदानों और राजा मायोंग पहाड़ी को कवर करता है।

पोबितोरा राष्ट्रीय उद्यान में वन्यजीव :

  • पोबितोरा मुख्य रूप से एक सींग वाले गैंडे के लिए प्रसिद्ध है। गैंडे के अतिरिक्त यहाँ अन्य जानवर तेंदुआ, जंगली सूअर, बार्किंग हिरण, जंगली भैंस आदि वन्यजीव  पाये जाते हैं। 
  • इस वन्यजीव अभयारण्य में, लगभग 93 गैंडे हैं जो लगभग 16 वर्ग किमी क्षेत्र में रहते हैं।
  • इन गैंडो की पिछले छह वर्षों में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 
  • इस वन्यजीव अभयारण्य में 2000 से अधिक प्रवासी पक्षी तथा विभिन्न प्रकार के सरीसृप पाये जाते हैं। 

असम में पाये जाने वाले प्रमुख वन्यजीव अभयारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान :

pobitora-national-park

  • ओरंग राष्ट्रीय उद्यान 
  • मानस राष्ट्रीय उद्यान
  • काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
  • डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान
  • पोबितोरा वन्यजीव अभयारण्य
  • बुराचापोरी और लाओखोवा वन्यजीव अभयारण्य

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- असम में पाये जाने वाले राष्ट्रीय उद्यान के संदर्भ में, निम्नलिखित पर विचार कीजिए: 

  1. जिग्मे दोरजी राष्ट्रीय उद्यान 
  2. ओरंग राष्ट्रीय उद्यान
  3. डिब्रू-सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान

उपर्युक्त में से कितने सही हैं?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर - (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- वन्यजीव अभयारण्य एवं राष्ट्रीय उद्यान में क्या अंतर होता है? व्याख्या कीजिए।  

स्रोत : THE HINDU

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR