New
UPSC GS Foundation (Prelims + Mains) Batch | Starting from : 20 May 2024, 11:30 AM | Call: 9555124124

रेसरनर छिपकलियों की दो नई प्रजातियां

प्रारंभिक परीक्षा: समसामयिकी, रेसरनर छिपकली

संदर्भ:

प्राणीशास्त्रियों और जीवविज्ञानियों के एक दल ने मध्य ईरान में रेसरनर छिपकलियों की दो नई प्रजातियों की खोज की है।

racerunner-lizards

प्रमुख बिंदु:

  • शोधकर्ताओं ने इन्हें एरेमियास ग्राफिका और एरेमियास स्यूडोफासिआटा नाम दिया है।
  • इन प्रजातियों की विस्तृत जानकरी पर जर्नल जूटाक्सा में एक अध्ययन प्रकाशित हुआ है।
  • इन प्रजातियों में छिपकलियों की पीठ पर अनूठे चित्रलिपि पैटर्न देखे हैं, जो पूर्व की रेसरनर छिपकलियों की प्रजातियों में नहीं हैं।

रेसरनर छिपकली:

  • 2010 में तेहरान के तबास शहर के पास रेसरनर छिपकलियों की खोज की गई थी।
  • रेसरनर छिपकलियां अपनी रफ्तार के लिए जानी जाती हैं। कुछ प्रजातियां को तो 28 किलोमीटर प्रति घंटा तक की रफ्तार से दौड़ते देखा गया है।
  • इन छिपकलियों की औसत लंबाई 18 सेंटीमीटर हैं।
  • इन छिपकलियों की पूंछ उनके शरीर से लगभग दोगुनी लंबी है।

प्रश्न: हाल ही में एरेमियास ग्राफिका और एरेमियास स्यूडोफासिआटा नामक दो रेसरनर छिपकलियों की नई प्रजातियों की खोज हुई है; यह खोज किस देश से संबंधित है?

 (a) भारत 

(b)  पेरू 

(c)  ईरान

(d)  लाओस

उत्तर- (c)

स्त्रोत: DOWN TO EARTH

Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR