शॉर्ट न्यूज़

शॉर्ट न्यूज़ : 12 जुलाई , 2023


जिमेक्स 23


जिमेक्स 23

  • भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित भारत-जापान समुद्री द्विपक्षीय अभ्यास 2023 (जिमेक्स 23) के 7वें संस्करण का आयोजन बंगाल की खाड़ी में संपन्न हुआ।
  • पूर्वी बेड़े में शामिल भारतीय नौसेना के जहाज, कमोर्टा एवं शक्ति और जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स (जेएमएसडीएफ) के जहाज समिदारे इस छह दिवसीय अभ्यास में शामिल हुए।
  • जिमेक्स 23 में दोनों नौ सेनाओं द्वारा संयुक्त रूप जटिल अभ्यासों का आयोजन किया गया।
  • दोनों पक्ष समुद्री युद्ध के सभी तीन स्तरों- सतह, उप-सतह और हवा में उन्नत स्तर के अभ्यास में शामिल हुए।
  • जहाजों और उनके एकीकृत हेलीकॉप्टरों के अलावा, इस अभ्यास में लड़ाकू विमान, समुद्री गश्ती विमान और एक पनडुब्बी की भागीदारी भी देखी गई।
  • जिमेक्स 2023 सामान्य प्रक्रियाओं को फिर से मान्य करने और भारत एवं जापान के बीच अंतःक्रियाशीलता को बढ़ावा देने वाले एक उच्च स्तर पर संपन्न हुआ।

CONNECT WITH US!

X