Current Affairs 27-Nov-2025
हिरासत में मृत्यु (Custodial Death) भारत की कानून-व्यवस्था, मानवाधिकार ढांचे और संवैधानिक मूल्यों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगाती है। यह मानव गरिमा, न्याय और पुलिस/जेल प्रशासन की जवाबदेही से गहराई से जुड़ा विषय है। अनुच्छेद 21 द्वारा जीवन एवं स्वतंत्रता की गारंटी के बावजूद, हिरासत में घटने वाली मौतें यह संकेत देती हैं कि भारत में सुरक्षा तंत्र को गहन सुधारों की आवश्यकता है।
Current Affairs 27-Nov-2025
भारत का पूर्वोत्तर क्षेत्र अपनी असाधारण जैव विविधता और एंडेमिक प्रजातियों के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध है। इसी श्रंखला में हाल ही में एक नई उष्णकटिबंधीय पौध प्रजाति होया डावोडिएंसिस की खोज की गई है, जो भारत की वनस्पति विविधता में एक महत्वपूर्ण वृद्धि है। यह खोज विशेष रूप से संरक्षण, अनुसंधान तथा क्षेत्रीय जैविक विरासत की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।
Current Affairs 27-Nov-2025
हाल ही में, इथियोपिया के हायली गुब्बी (Hayli Gubbi) ज्वालामुखी उद्गार से निकले राख का विशाल बादल हवा के तेज़ प्रवाह के कारण भारत के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों तक पहुँच गया। इस राख के बादल के कारण दिल्ली-NCR, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र एवं पंजाब में कुछ घंटों तक उड़ानों में व्यवधान हुआ।
Current Affairs 27-Nov-2025
भारत ने जॉर्जिया में आयोजित 11वें BACSA अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन– CULTUSERI 2025 में भाग लिया, जहां भारत ने रेशम क्षेत्र में अपनी प्रगति, अनुसंधान एवं नवाचार का प्रदर्शन किया।
Current Affairs 27-Nov-2025
चंडीगढ़ वर्तमान में एक केंद्र शासित प्रदेश (UT) है और पंजाब के राज्यपाल इसके प्रशासक के रूप में अतिरिक्त कार्यभार देखते हैं। यह पंजाब एवं हरियाणा की साझा राजधानी भी है। चंडीगढ़ को अनुच्छेद 240 के तहत लाए जाने की चर्चा जारी है जिससे इसके प्रशासनिक व अधिकार संरचना में बड़े बदलाव संभव हैं।
Current Affairs 27-Nov-2025
भारत में ऊर्जा संक्रमण की प्रक्रिया तेज़ हो रही है। जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करने, उद्योगों को स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने और वैश्विक ऊर्जा बाज़ार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए सरकार ग्रीन हाइड्रोजन मिशन को प्राथमिकता दे रही है।
Current Affairs 26-Nov-2025
हाल ही में जम्मू एवं कश्मीर तथा लद्दाख उच्च न्यायालय ने एक अहम टिप्पणी की कि विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) के खारिज होने पर, चाहे आदेश बोलकर दिया गया हो या बिना कारण बताए, निचली अदालत/न्यायाधिकरण के आदेश का सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के साथ विलय नहीं होता।
Current Affairs 26-Nov-2025
INS माहे को 24 नवंबर, 2025 को मुंबई में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। यह भारत का पहला माहे श्रेणी का एंटी-सबमरीन वॉरफेयर शैलो वॉटर क्राफ्ट (ASW-SWC) है। पहली बार किसी थलसेना प्रमुख ने किसी नौसैनिक युद्धपोत के कमीशनिंग में नेतृत्व किया।
Current Affairs 26-Nov-2025
हाल ही में एक अध्ययन में पाया गया कि मॉस के स्पोर्स (बीजाणु) लगभग 9 महीने तक अंतरिक्ष में खुले वातावरण में जीवित रह सकते हैं।
Current Affairs 26-Nov-2025
‘द हिंदू’ समाचार पत्र समूह द्वारा दायर किए गए सूचना का अधिकार (RTI) आवेदनों से पता चला है कि भारत के किसी भी राज्य के वन विभाग के पास ‘अफ्रीकन ग्रे पैरट’ पक्षी के व्यापार या पंजीकृत ब्रीडर्स का कोई रिकॉर्ड नहीं है जबकि यह आसानी से देशभर के पालतू बाजारों में उपलब्ध है।