दिरांग जियोथर्मल परियोजना

Current Affairs 09-May-2025

पृथ्वी विज्ञान एवं हिमालय अध्ययन केंद्र (CESHS) ने अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के दिरांग क्षेत्र में पूर्वोत्तर भारत के पहले जियोथर्मल प्रोडक्शन वेल की सफल ड्रिलिंग की है। यह परियोजना क्षेत्रीय ऊर्जा आत्मनिर्भरता एवं पर्यावरणीय स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

वायुमंडलीय नदियां

Current Affairs 09-May-2025

वायुमंडलीय नदियां (Atmospheric Rivers) आधुनिक मौसम विज्ञान का एक ऐसा महत्वपूर्ण विषय हैं, जो पृथ्वी की जलवायु प्रणाली में जलवाष्प के स्थानांतरण और तीव्र वर्षा घटनाओं में अपनी निर्णायक भूमिका निभाती हैं। 

ग्लोबल जियोपार्क नेटवर्क (GGN) क्या है?

Current Affairs 09-May-2025

ग्लोबल जियोपार्क नेटवर्क (GGN) एक गैर-लाभकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जिसकी स्थापना वर्ष 2014 में की गई थी। इसका निर्माण यूनेस्को के तत्वावधान में एक वैश्विक साझेदारी के रूप में हुआ। GGN का प्रमुख उद्देश्य दुनिया भर के जियोपार्क्स के बीच संवाद, सहयोग और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान सुनिश्चित करना है।

समुद्र के भीतर की संरचनाओं का नामकरण?

Current Affairs 09-May-2025

समुद्र के भीतर स्थित भौगोलिक संरचनाएं जैसे समुद्री पर्वत, गर्त, खाइयाँ, पठार आदि विश्व के भौगोलिक, वैज्ञानिक और नौवहन मानचित्रण के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण होती हैं। इन संरचनाओं के नामकरण की प्रक्रिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एकरूपता और वैज्ञानिक प्रमाणिकता के साथ नियंत्रित किया जाता है।

भारत में अंतर्राज्यीय नदी जल विवाद

Current Affairs 09-May-2025

 जल की सीमित उपलब्धता, राज्यों की बढ़ती आवश्यकताओं और राजनीतिक दबावों ने समय-समय पर इन नदियों को विवाद का केंद्र बना दिया है। 

नेट-ज़ीरो फ्रेमवर्क

Current Affairs 09-May-2025

अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन (IMO) ने वैश्विक शिपिंग उद्योग से होने वाले ग्रीनहाउस गैस (GHG) उत्सर्जन में कमी लाने के लिए नेट-ज़ीरो फ्रेमवर्क के मसौदे को अनुमोदन प्रदान किया है।  

केट्टुवल्लम

Current Affairs 09-May-2025

केट्टुवल्लम (Kettuvallam) केरल की पारंपरिक नौकाएँ हैं जो मुख्यत: वहाँ के बैकवाटर (पश्चजल) में उपयोग की जाती हैं। मलयालम में ‘केट्टु’ का अर्थ ‘बाँधना’ होता है और ‘वल्लम’ का अर्थ ‘नौका’ होता है जो इनके निर्माण विधि को दर्शाता है। 

स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म

Current Affairs 09-May-2025

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने मध्यप्रदेश से स्ट्रेटोस्फेरिक एयरशिप प्लेटफॉर्म (Stratospheric Airship Platform) का सफलतापूर्वक पहला परीक्षण किया।

ऑपरेशन शिव

Current Affairs 08-May-2025

3 जुलाई से 9 अगस्त तक आयोजित होने वाली अमरनाथ यात्रा के सुचारु व सुरक्षित संचालन के लिए सुरक्षा बलों ने ‘ऑपरेशन शिव’ नामक एक व्यापक सुरक्षा अभियान शुरू किया है।

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की 62वीं कार्यकारी समिति की बैठक

Current Affairs 08-May-2025

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (NMCG) ने अपनी 62वीं कार्यकारी समिति बैठक में गंगा नदी के पुनर्जीवन और पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली से संबंधित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी है। 

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT