केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने नोएडा और बेंगलुरुमें देश के पहले 3 नैनोमीटर (3nm) चिप डिज़ाइन सेंटर्स का उद्घाटन किया।
यह पहल आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर महाशक्ति बनाने की दिशा में एक अहम कदम है।
उद्घाटन और प्रौद्योगिकीय उपलब्धि
दो डिज़ाइन सेंटर लॉन्च:-नोएडा और बेंगलुरु में स्थापित इन चिप डिज़ाइन केंद्रों को Renesas Electronics India Pvt. Ltd. द्वारा तैयार किया गया है।
भारत में पहली बार 3nm डिज़ाइन:-अब तक भारत में 5nm और 7nm तक के चिप डिज़ाइन ही संभव थे, लेकिन 3nm डिज़ाइन की शुरुआत तकनीकी आत्मनिर्भरता और नवाचार का प्रतीक है।
Renesas Electronics की भूमिका:-Renesas एक वैश्विक एम्बेडेड सेमीकंडक्टर समाधान प्रदाता है जो भारत में अपने डिज़ाइन और परीक्षण क्षमताओं का विस्तार कर रहा है।
भारत की सेमीकंडक्टर रणनीति
समग्र दृष्टिकोण (Holistic Strategy):-भारत अब केवल डिज़ाइन तक सीमित नहीं, बल्कि सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन, ATMP (Assembly, Testing, Marking & Packaging), और संपूर्ण आपूर्ति श्रृंखला विकसित करने पर भी जोर दे रहा है।
वैश्विक समर्थन और मान्यता:-Applied Materials, Lam Research जैसी कंपनियाँ भारत के इस कदम का समर्थन कर रही हैं, जिससे उद्योग का भरोसा बढ़ा है।
अकादमिक और कौशल विकास
270+ संस्थानों में EDA टूल्स की आपूर्ति:-इलेक्ट्रॉनिक डिज़ाइन ऑटोमेशन (EDA) सॉफ्टवेयर के माध्यम से छात्रों को व्यावहारिक अनुभव मिल रहा है।
सेमीकंडक्टर लर्निंग किट की शुरुआत:-सरकार द्वारा एक नई सेमीकंडक्टर लर्निंग किट लॉन्च की गई है, जिसका उद्देश्य उद्योग-तैयार इंजीनियरों का निर्माण करना है।
रणनीतिक और आर्थिक महत्व
भू-राजनीतिक प्रासंगिकता:-भारत की यह पहल इंडो-जापान सहयोग और वैश्विक चिप आपूर्ति शृंखला मेंसुरक्षा और आत्मनिर्भरता को मजबूत करती है।
बहु-क्षेत्रीय उपयोग:-3nm चिप्स का उपयोग स्मार्टफोन, चिकित्सा उपकरण, रक्षा, ऑटोमोबाइल और अन्य क्षेत्रों में किया जा सकेगा।
Renesas की भारत रणनीति
एंबेडेड सिस्टम में वैश्विक विशेषज्ञता के साथ Renesas भारत में डिजाइन से लेकर परीक्षण तक सभी क्षमताओं को विकसित करने पर ध्यान दे रहा है।
भारत के स्टार्टअप और शैक्षणिक संस्थानों के साथ सहयोग को "Design Linked Incentive (DLI)" और "Chips to Startup (C2S)" जैसी योजनाओं के माध्यम से मजबूत किया जा रहा है।
प्रश्न. हाल ही में भारत के पहले 3nm चिप डिज़ाइन सेंटर्स का उद्घाटन किस केंद्रीय मंत्री द्वारा किया गया?