ओडिशा सरकार का आधिकारिक संचार में ‘हरिजन’ शब्द के प्रयोग पर प्रतिबंध

चर्चा में क्यों ?

  • ओडिशा सरकार ने राज्य के सभी विभागों और सार्वजनिक संस्थानों को निर्देश दिया है कि आधिकारिक संचार, अभिलेख, दस्तावेज, जाति प्रमाण पत्र और प्रकाशनों में ‘हरिजन’ शब्द का प्रयोग पूरी तरह बंद किया जाए।

प्रमुख बिन्दु: 

  • यह कदम मानवाधिकार आयोग और संवैधानिक अधिकारों के अनुरूप अनुसूचित जातियों (SC) का सम्मान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।
  • सरकार ने स्पष्ट किया कि आधिकारिक उद्देश्यों के लिए केवल संवैधानिक शब्द ‘अनुसूचित जाति’ का ही प्रयोग किया जाएगा।

लागू क्षेत्र

  • सभी सरकारी विभाग और उनके अधीनस्थ कार्यालय।
  • जाति प्रमाण पत्र और अन्य आधिकारिक दस्तावेज।
  • सार्वजनिक प्रकाशन और विभागीय नामकरण।

निर्देशों का विवरण

  • सभी दस्तावेजों और संचार में ‘हरिजन’ शब्द का प्रयोग वर्जित।
  • अंग्रेजी में ‘अनुसूचित जाति’ शब्द का प्रयोग अनिवार्य।
  • भारतीय संविधान के अनुच्छेद 341 के तहत मान्यता प्राप्त उड़िया और अन्य स्थानीय भाषाओं में इसके उचित अनुवाद का प्रयोग।
  • सभी विभागों और कर्मचारियों को संज्ञापन और जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करना।
  • मौजूदा दस्तावेजों और अभिलेखों को नई दिशा-निर्देशों के अनुसार संशोधित करना।

 हरिजन का इतिहास

  • 'हरिजन' शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है; 'हरि' जिसका अर्थ है 'भगवान' या 'ईश्वर' और 'जन' जिसका अर्थ है 'लोग'। इस प्रकार, 'हरिजन' का शाब्दिक अर्थ है 'ईश्वर के लोग' या 'भगवान की संतान'।
  •  वर्ष 1930 के दशक में महात्मा गांधी ने इस शब्द को लोकप्रिय बनाया। उन्होंने 'अछूत' शब्द के अपमानजनक उपयोग को खत्म करने के लिए इस शब्द का प्रयोग किया। 
  • गांधीजी का मानना था कि "हरिजन" शब्द उन लोगों को सम्मान और गरिमा देगा जिन्हें समाज में भेदभाव का सामना करना पड़ रहा था।
  • गांधीजी ने इन समुदायों के उत्थान के लिए "हरिजन सेवक संघ" की स्थापना की। उन्होंने "हरिजन" नामक एक साप्ताहिक समाचार पत्र भी निकाला, जिसमें वे सामाजिक और आर्थिक मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करते थे। 
  • उनके लिए, अस्पृश्यता को खत्म करना राजनीतिक स्वतंत्रता प्राप्त करने जितना ही महत्वपूर्ण था।
  • समय के साथ यह शब्द अपमानजनक और बाहरी दृष्टिकोण से तय सम्मान प्रतीत होने लगा। 

प्रश्न. किस राज्य सरकार ने अपने सभी विभागों और सार्वजनिक संस्थानों में आधिकारिक संचार में ‘हरिजन’ शब्द के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया है ?

(a) महाराष्ट्र

(b) ओडिशा

(c) तमिलनाडु

(d) केरल

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT

Download Free Study Material

Enter your details to download the PDF.

Verify once. Download for 7 days. Your details are used for download access and verification.