New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

BRICS और वैज्ञानिक सहयोग

Current Affairs 20-Mar-2026

भारत की 2026 की अध्यक्षता में ब्रिक्स (BRICS) समूह ‘लचीलापन, नवाचार, सहयोग एवं संधारणीयता के लिए निर्माण (Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability)’ विषय के साथ वैज्ञानिक सहयोग को अधिक मजबूत करने की दिशा में प्रयासरत है।

सी ड्रैगन अभ्यास 2026

Current Affairs 20-Mar-2026

भारतीय नौसेना विभिन्न सहयोगी देशों के साथ सी ड्रैगन 2026 अभ्यास (Exercise Sea Dragon 2026) में भाग ले रही है। यह एक बहुराष्ट्रीय पनडुब्बी रोधी युद्ध (ASW) अभ्यास है जिसका संचालन अमेरिकी नौसेना द्वारा किया जाता है।

फ्लोटिंग लिडार बॉय सिस्टम

Current Affairs 19-Mar-2026

हाल ही में, राष्ट्रीय महासागर प्रौद्योगिकी संस्थान (National Institute of Ocean Technology: NIOT) ने तमिलनाडु के मुत्तम तट (Muttom Beach) के निकट स्वदेशी रूप से विकसित फ्लोटिंग LiDAR बॉय सिस्टम (Floating LiDAR Buoy System) का सफल परीक्षण किया।

दलहन आत्मनिर्भरता मिशन

Current Affairs 19-Mar-2026

भारत सरकार ने 1 अक्तूबर, 2025 को ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ नामक एक केंद्रीय प्रायोजित योजना को मंजूरी दी है। इस महत्वाकांक्षी पहल का उद्देश्य देश में दलहन के घरेलू उत्पादन को बढ़ाना और वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक की छह वर्षीय अवधि में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना है।

एन.आई.पी.ई.आर. और रोश फार्मा इंडिया के बीच साझेदारी

Current Affairs 19-Mar-2026

हाल ही में, रायबरेली स्थित राष्ट्रीय औषध शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (NIPER) ने भारत में औषध विज्ञान शिक्षा व अनुसंधान को मजबूत करने के उद्देश्य से रोश फार्मा इंडिया के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए।

उच्च कोलेस्ट्रॉल कैंसर का कारक

Current Affairs 19-Mar-2026

हाल ही में, यू.एस. नेशनल इंस्टिट्यूट्स ऑफ हेल्थ (NIH) के एक अध्ययन में यह पता चला है कि कोशिका के न्यूक्लियस (कोशिका केंद्र) की झिल्ली में अधिक कोलेस्ट्रॉल होने से न्यूक्लियस मुलायम (Squishy) हो जाता है जिससे मेलानोमा जैसे कैंसर का आसानी से प्रसार होता है। 

ट्रांसजेंडर अधिकार विधेयक 2026

Current Affairs 19-Mar-2026

संसद में प्रस्तुत किए गए ‘ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकार संरक्षण) संशोधन विधेयक [The Transgender Persons (Protection of Rights) Amendment Bill], 2026’ के माध्यम से 2019 के कानून में कई महत्वपूर्ण बदलाव प्रस्तावित किए गए हैं। सर्वाधिक विवाद उस प्रावधान को लेकर है जिसमें व्यक्ति के लिंग की स्व-पहचान (Self-identification) के अधिकार को समाप्त करने की बात कही गई है। यह वही अधिकार है जिसे नालसा बनाम भारत संघ (2014) के ऐतिहासिक निर्णय में मान्यता मिली थी। नए विधेयक के अनुसार अब कानूनी रूप से लिंग पहचान के लिए मेडिकल प्रमाणन आवश्यक होगा।

भारतीय रसोई का विद्युतीकरण

Current Affairs 19-Mar-2026

भारत प्रतिवर्ष लगभग 26.4 अरब डॉलर रसोई गैस (LPG) के आयात पर व्यय करता है जिसका बड़ा हिस्सा होर्मुज़ जलडमरूमध्य से होकर आता है। देश में 33 करोड़ से अधिक एल.पी.जी. कनेक्शन के बावजूद लगभग 37% घर अब भी लकड़ी व गोबर जैसे पारंपरिक ईंधनों पर निर्भर हैं। इसी बीच एक बड़ा बदलाव सामने आया है जिसमें अब सब्सिडी रहित एल.पी.जी. की तुलना में बिजली से खाना बनाना सस्ता पड़ने लगा है। हालाँकि, यह बदलाव जितना सरल दिखता है उतना सरल नहीं है। करोड़ों घरों को गैस से बिजली की ओर ले जाना बिजली व्यवस्था, लागत एवं मांग के संतुलन से जुड़े कई सवाल खड़े करता है। 

अवांछित दवाओं का सुरक्षित निपटान: One Health दृष्टिकोण

Current Affairs 18-Mar-2026

वर्तमान युग में दवाओं का उत्पादन और उपयोग अत्यधिक बढ़ गया है। इसके बावजूद उनके असुरक्षित निपटान से गंभीर पर्यावरणीय एवं स्वास्थ्य संबंधी जोखिम उत्पन्न होते हैं। हाल ही में संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) द्वारा प्रकाशित 2026 की रिपोर्ट ‘अप्रयुक्त दवाओं का सुरक्षित निपटान (Safe Disposal of Unused Medicines)’ इस समस्या एवं समाधान के लिए व्यापक मार्गदर्शन प्रस्तुत करती है। 

लाल रंग: अनुष्ठान एवं मानव इतिहास में महत्व

Current Affairs 18-Mar-2026

लाल रंग (गेरू) मानव संस्कृति में न केवल दृश्य सौंदर्य का प्रतीक रहा है बल्कि इसके अनुष्ठानिक, सामाजिक एवं प्रतीकात्मक अर्थ भी प्राचीन काल से गहरे रहे हैं। पुरातात्विक एवं नृवंश वैज्ञानिक अध्ययन यह दिखाते हैं कि लाल रंग के उपयोग का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है और यह सामाजिक संरचना एवं अनुष्ठानिक व्यवहार के लिए केंद्रीय रहा है। 

upsc english
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR