New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 AM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

जननी प्लेटफॉर्म

संदर्भ 

  • हाल ही में देश में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने संपन्न राष्ट्रीय नवाचार एवं समावेशिता शिखर सम्मेलन - भारत के स्वास्थ्य भविष्य को आकार देने वाली सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों - में जननी (प्रसवपूर्व, प्रसवोत्तर और नवजात शिशु एकीकृत देखभाल की यात्रा) प्‍लेटफॉर्म लॉन्‍च किया। 

जननी प्लेटफॉर्म के बारे में 

  • जननी एक सेवा-केन्द्रित डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसे प्रजनन आयु की महिलाओं के डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड की व्यापक निगरानी और रखरखाव के लिए डिज़ाइन किया गया है। 
  • आरसीएच पोर्टल के उन्नत संस्करण के रूप में विकसित यह प्लेटफॉर्म, देखभाल की निरंतरता में प्रमुख सेवा वितरण कार्यकलापों को दर्ज करके एक दीर्घकालिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड बनाता है। 

उद्देश्य 

  • इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की सुचारू निगरानी सुनिश्चित करना है, जिसमें प्रसवपूर्व देखभाल, प्रसव की तैयारी, प्रसव, प्रसवोत्तर देखभाल, नवजात शिशु देखभाल, घर आधारित नवजात शिशु एवं शिशु देखभाल और परिवार नियोजन शामिल हैं। 
  • निरंतर निगरानी और समय पर उपाय को सक्षम बनाकर, जननी सेवा वितरण को मजबूत करता है और हर चरण में देखभाल की निरंतरता सुनिश्चित करता है।

प्रमुख विशेषता 

  • जननी की एक प्रमुख विशेषता क्यूआर-कोड वाले डिजिटल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) कार्डों की शुरुआत है, जो स्वास्थ्य अभिलेखों तक आसान पहुंच और सुवाह्यता को सक्षम बनाते हैं।
  • इस प्लेटफॉर्म में उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं के लिए स्वचालित अलर्ट, पर्यवेक्षी समीक्षा के लिए वास्तविक समय के डैशबोर्ड और नियत-सूची निर्माण जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं, जो समय पर ट्रैकिंग, निगरानी और लक्षित उपायों को सक्षम बनाती हैं। 
  • जननी को मजबूत अंतरसंचालनीयता सुविधाओं के साथ डिजाइन किया गया है, जो यू-विन और पोषण जैसे राष्ट्रीय प्लेटफार्मों के साथ एकीकरण को सक्षम बनाता है। इससे निर्बाध डेटा विनिमय, कार्यक्रमों में बेहतर समन्वय और विभिन्न क्षेत्रों में लाभार्थियों की व्यापक निगरानी की सुविधा मिलती है।

लाभार्थियों के लिए सुविधाएँ 

  • यह प्लेटफॉर्म आभा, आधार (ओटीपी और बायोमेट्रिक) और मोबाइल नंबर जैसे विशिष्ट पहचानकर्ताओं का उपयोग करके लाभार्थियों के पंजीकरण को सक्षम बनाता है, साथ ही अखिल भारतीय खोज सुविधा भी प्रदान करता है। 
  • इससे प्रवासी आबादी के लिए स्वास्थ्य सेवा की निरंतरता सुनिश्चित होती है और रिकॉर्ड के दोहराव को रोका जा सकता है।
  • यह वेब और मोबाइल प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्व-पंजीकरण की सुविधा भी प्रदान करता है, जिससे लाभार्थियों को अपनी स्वास्थ्य सेवा यात्रा में सक्रिय रूप से भाग लेने का अधिकार मिलता है। 
  • जननी प्रसवपूर्व देखभाल और टीकाकरण की समयबद्ध योजना बनाने और निगरानी करने में सक्षम बनाकर नागरिकों की सहायता करता है, साथ ही महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी उपलब्धियों को सुनिश्चित करने के लिए अलर्ट और रिमाइंडर भी प्रदान करता है।
  • यह डिजिटल मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्ड, आस-पास के स्वास्थ्य केंद्रों की जानकारी, प्रसव के संभावित स्थान की जानकारी प्रदान करता है और स्वास्थ्य शिक्षा एवं पोषण संबंधी मार्गदर्शन के माध्यम से सूचित निर्णय लेने में सहायता करता है। 

महत्त्व/प्रासंगिकता  

  • जननी डिजिटल प्रमाणीकरण, वास्तविक समय की निगरानी और अंतर-क्षेत्रीय समन्वय को एकीकृत करके मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य प्रशासन में एक संरचनात्मक सुधार का प्रतीक है - जिससे बेहतर सेवा कवरेज, जवाबदेही और मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में दीर्घकालिक कमी लाने में योगदान मिलता है। 
  • आज तक, जननी ने 1.34 करोड़ लाभार्थी पंजीकरण, 30 लाख से अधिक गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, 30 लाख से अधिक मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्ड जारी किए हैं और एक लाख से अधिक बायोमेट्रिक सत्यापन किए हैं।
  • जननी का शुभारंभ सुलभ, न्यायसंगत और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें डिजिटल सशक्तिकरण, देखभाल की निरंतरता और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परिणामों में सुधार पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR