Important Terminology 29-May-2026
मैक्रोफेज शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली की विशेष श्वेत रक्त कोशिकाएँ हैं, जो शरीर में प्रवेश करने वाले जीवाणु, विषाणु, मृत कोशिकाएँ तथा अन्य हानिकारक पदार्थों को निगलकर नष्ट करती हैं। इन्हें “भक्षक कोशिकाएँ” भी कहा जाता है। ये संक्रमण से रक्षा करने, सूजन नियंत्रित करने तथा ऊतकों की मरम्मत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Current Affairs 29-May-2026
हाल ही में भारत सरकार के प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस सेवा आपूर्ति आकलन (National e-Governance Service Delivery Assessment-NeSDA), 2025 पोर्टल का शुभारंभ किया है।
Current Affairs 29-May-2026
सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने एक ऐतिहासिक फैसले में बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) करने के निर्वाचन आयोग (Election Commission) के फैसले को सही ठहराया है। अदालत ने न केवल चुनाव आयोग के इस अधिकार को बरकरार रखा, बल्कि पुनरीक्षण के लिए आयोग द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया पर भी अपनी मुहर लगा दी है।
Current Affairs 29-May-2026
हाल ही में वैज्ञानिकों की एक टीम ने अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में स्थित नामदफा राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभयारण्य (Namdapha National Park and Tiger Reserve) से एक अत्यंत दुर्लभ ड्रैगनफ्लाई को रिकॉर्ड किया है। गाइनाकैंथा खासियाका (Gynacantha khasiaca) नामक इस प्रजाति को आमतौर पर लंबी पूंछ वाला डस्कहॉकर (Long-tailed Duskhawker) कहा जाता है।
Current Affairs 29-May-2026
हाल ही में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध कवि बशीर बदर का भोपाल में 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
Current Affairs 29-May-2026
हाल ही में ग्रामीण भारत में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को लेकर पंचायती राज मंत्रालय ने नई दिल्ली में तीन दिवसीय राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण (Training of Trainers - ToT) कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया।
Current Affairs 29-May-2026
अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने अब्राहम समझौतों का विस्तार करने के लिए अधिक मुस्लिम-बहुल देशों से इज़राइल को मान्यता देने की अपील की है। यह पहल पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता स्थापित करने के व्यापक प्रयासों से जुड़ी मानी जा रही है। हालांकि, इस प्रस्ताव पर मतभेद भी सामने आए हैं—पाकिस्तान इसका विरोध कर रहा है, जबकि सऊदी अरब और कतर का कहना है कि इज़राइल के साथ पूर्ण संबंधों से पहले फ़िलिस्तीनी राज्य की दिशा में ठोस प्रगति आवश्यक है।
Current Affairs 29-May-2026
हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले में स्थित सिस्सू गांव इन दिनों एक गंभीर पर्यावरणीय खतरे को लेकर चर्चा में है। गांव के ऊपर स्थित घेपन झील (Ghepan Lake) का आकार लगातार बढ़ रहा है, जिससे वैज्ञानिकों ने ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) अर्थात हिमनदी झील फटने से आने वाली बाढ़ की आशंका व्यक्त की है।
Youtube Videos 29-May-2026
Our support team will be happy to assist you!