New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

10वां विश्व आयुर्वेद कांग्रेस

चर्चा में क्यों?

  • 10वें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो का आयोजन देहरादून में शुरू हो गया है।
  • उत्तराखंड पहली बार इस वैश्विक सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है।
  • इसका आयोजन 12 से 15 दिसंबर तक होगा।
  • इस सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
  • चार दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने के लिए अब तक 6500 पंजीकरण हो चुके हैं।
    • यह संख्या पिछले वर्ष गोवा में हुए नौवें विश्व आयुर्वेद कांग्रेस से अधिक है। 
    • गोवा में कुल 5102 पंजीकरण हुई थे।
  • इसमें 200 से ज्यादा संस्थाएं और उद्योग समूह अपने उत्पाद और सेवाओं को दिखाने के लिए स्टॉल लगाएंगे।
  • यह सम्मेलन आयुर्वेद के वैश्विक प्रचार-प्रसार का मंच बनने के साथ ही इसमें उद्यमियों और सरकारी विभागों के बीच बायर-सेलर मीट भी आयोजित की जाएंगी।
  • यह आयोजन उत्तराखंड को आयुर्वेद के क्षेत्र में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।
    • इस वैश्विक मंच के माध्यम से ‘सर्वे संतु निरामय:’ की अवधारणा से लोगों के जोड़ने पर भी बल दिया जाएगा।
    • इसके अलावा देश की प्रथम योग नीति बनाने पर भी उत्तराखंड सरकार काम कर रही है।

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस 

  • वर्ष 2002 से केरल के कोच्चि में विश्व आयुर्वेद कांग्रेस का आयोजन शुरू किया गया था।
  • केंद्र सरकार के सहयोग से प्रतिवर्ष आयुर्वेद के वैश्विक प्रचार-प्रसार के लिए इस सम्मेलन का आयोजन किया जाता है।
  • इसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर चिकित्सा की आयुष प्रणाली की प्रभावकारिता और ताकत का प्रदर्शन करना है।

आयुर्वेद

  • यह भारत की पारंपरिक चिकित्सा प्रणाली है।
  • आयुर्वेद शब्द संस्कृत के दो शब्दों 'आयुष' और 'वेद' से मिलकर बना है।
    • इसका अर्थ क्रमशः 'जीवन' और 'विज्ञान' होता है।
    • इस प्रकार आयुर्वेद का अर्थ 'जीवन का विज्ञान' है।
  • इसमें शरीर, मन, आत्मा और पर्यावरण के बीच संतुलन पर ज़ोर दिया जाता है।
  • इसमें रोगों को शरीर की जीवन शक्ति या प्राण के असंतुलन से जोड़ा जाता है। 
  • आयुर्वेद में, आहार, जड़ी-बूटियां, मालिश, योग, ध्यान, और आंतरिक सफ़ाई जैसे तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है।
  • इसमें नाड़ी, जीभ, आंखों, और शारीरिक रूप का निरीक्षण करने जैसी तकनीकों का इस्तेमाल किया जाता है। 

प्रश्न. विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही है?

  1. इसकी शुरुआत वर्ष 2002 में हुई थी।
  2. उत्तराखंड इसके 10वें सम्मलेन की मेजबानी कर रहा है।

नीचे दिए गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए-

(a) केवल 1

(b) केवल 2

(c) 1 और 2 दोनों

(d) न  तो 1 न  ही 2 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR