New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 22nd Sept. 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

तीसरा अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन- भारत 6जी 2025

चर्चा में क्यों?

  • हाल ही में नई दिल्ली में ‘भारत 6जी 2025’ तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

प्रमुख बिंदु:

  • मुख्य अतिथि: संचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी
  • उद्देश्य:
    • भारत को 6G तकनीक में वैश्विक अग्रणी बनाना।
    • ‘भारत 6G’ को केवल तकनीकी नहीं, बल्कि राष्ट्रीय मिशन के रूप में प्रस्तुत करना।
    • भारत को तकनीकी उपभोक्ता से मानक निर्धारक राष्ट्र में परिवर्तित करना।
    • वैश्विक शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं के साथ सहयोग। 
    • इस सम्मेलन में वैश्विक तकनीकी नेताओं, शोधकर्ताओं और नीति निर्माताओं ने भाग लिया।
    • भारत ने 6जी तकनीक में वैश्विक नेतृत्व स्थापित करने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।

प्रधानमंत्री द्वारा प्रस्तुत भारत 6G विजन (2023)

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मार्च 2023 में ‘भारत 6जी विजन’ प्रस्तुत किया गया था।
  • इसका उद्देश्य 2030 तक भारत को 6जी तकनीक में वैश्विक नेता बनाना है।

भारत 6जी विजन के प्रमुख घटक:

  • भारत 6जी विजन के अंतर्गत भारत 6जी एलायंस की स्थापना की गई है।
  • अब तक 111 से अधिक अनुसंधान परियोजनाओं का वित्तपोषण किया जा चुका है।
  • भारत ने जापान, सिंगापुर और फिनलैंड जैसे देशों के साथ वैश्विक साझेदारियाँ स्थापित की हैं।

 6जी तकनीक की विशेषताएँ:

  • डेटा गति लगभग 1 टेराबिट प्रति सेकंड तक हो सकती है, जो 5G से 100 गुना तेज होगी।
  • विलंबता (Latency) केवल 0.1 मिलीसेकंड तक हो सकती है, जिससे रीयल-टाइम सेवाएं संभव होंगी।
  • नेटवर्क में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और मशीन लर्निंग (ML) का एकीकरण होगा।
  • होलोग्राफिक कॉल, हैप्टिक इंटरनेट और एक्सटेंडेड रियलिटी (XR) जैसे इमर्सिव अनुभव संभव होंगे।
  • यह एक हाइपर-कनेक्टेड इकोसिस्टम को जन्म देगा जहाँ हर व्यक्ति, डिवाइस और सेंसर इंटरनेट से जुड़ा होगा।
  • नेटवर्क ऊर्जा कुशल और पर्यावरण के अनुकूल (eco-friendly) होगा।
  • सैटेलाइट, ड्रोन और अन्य हवाई माध्यमों के ज़रिए दूरदराज़ क्षेत्रों में भी इंटरनेट उपलब्ध होगा।
  • क्वांटम संचार, एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसी तकनीकों से सुरक्षा और गोपनीयता मजबूत होगी।
  • सेंटीमीटर स्तर की पोजिशनिंग और स्मार्ट सेंसिंग की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

प्रश्न. ‘भारत 6G 2025’ तीसरे अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किस शहर में हुआ?

(a) मुंबई

(b) हैदराबाद

(c) नई दिल्ली  

(d) बेंगलुरु

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR