New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

कृषि एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र (Agriculture Integrated Command and Control Center)

प्रारंभिक परीक्षा – कृषि एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों

08 मार्च 2024 को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कृषि एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का नई दिल्ली में उद्घाटन किया।

Agriculture

कृषि एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र (Agriculture Integrated Command and Control Center):

  • यह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय का एक नवाचार है, जिससे देश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तैयार किया जाएगा।
  • इसके माध्यम से नागरिकों आत्मनिर्भर, सक्षम और सशक्त बनाकर देश को सशक्त बनाने में भागीदार बनाना है।
  • इस पहल का उद्देश्य किसानों को खेतों की वास्तविक जानकारी उपलब्ध कराना है और कृषि क्षेत्र से संबंधित वास्तविक चुनौतियों का पता लगाना हैं।
  • इसके माध्यम से वास्तविक समय पर आंकड़ों की उपलब्धता और उसका विश्लेषण करने से कृषि संबंधित समस्याओं का समाधान करना भी सुनिश्चित किया जाएगा।

Upag

  • इससे कृषि क्षमता का विस्तार होगा तथा फसलें अच्छी होंगी, जिसका लाभ अंततः देश के किसानों को प्राप्त होगा।
  • इसी क्रम में डिजिटल एग्रीकल्चर में ‘एग्री स्टैक’ एक अहम पहल है।
  • इसके अंतर्गत डिजिटल फसल सर्वे शुरू किया गया है, जिसमें किसानों की फसलों की सटीक जानकारी का पता लगाया जा रहा है।
  • इन बहुपयोगी सेंटर- कमांड सेंटर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में जितने भी डिजिटल नवाचार किए जा रहे हैं, उन्हें एक स्थान पर बड़ी स्क्रीन पर एक साथ देख पाना संभव होगा।
  • रिमोट सेंसिंग तकनीक द्वारा फसल सर्वेक्षण से प्राप्त सूचना, मृदा सर्वेक्षण से प्राप्त डेटा, मौसम विभाग द्वारा दी गई सूचनाएं, डिजिटल क्राप सर्वे से प्राप्त डेटा, कृषि मैप पर उपलब्ध सूचनाएं, कृषि सांख्यिकी के लिए बनाए गए उपज (Upag) पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी को एक जगह देखकर विश्लेषण एवं उनके आधार पर सटीक निर्णय लेना संभव होगा।

उद्देश्य:

  •  देश के किसानों को डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग करके सूचना, सेवाओं और सुविधाओं को प्रदान करना है।

लक्ष्य:

  • उत्पादन दक्षता बढ़ाना
  • चुनौतियों का समाधान करना
  • मौजूदा योजनाओं के लाभों को अधिकतम करना
  • किसानों को डिजिटल आवश्यक उपकरणों को प्रदान करना 
  • भारत को समृद्धि और आत्मनिर्भरता बनाना

लाभ:

  • इस पहल से किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी, सेवाएँ और संसाधन प्रदान करने के लिए डिजिटल प्रौद्योगिकी की शक्ति का उपयोग करना है, जिससे कृषि समुदाय के बीच आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिलेगा।
  • देश में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों को सशक्त बनाने में लाभकारी हो सकता है।
  • कमांड सेंटर के माध्यम से रोजमर्रा की कृषि पद्धतियों को  प्रौद्योगिकी के माध्यम से एकीकृत करना भी है।
  • यह किसानों को वास्तविक समय डेटा और संसाधनों तक पहुंच को सुनिश्चित करेगा 
  • इसके माध्यम से किसान भी प्रौद्योगिकी से जुड़ कर लाभ प्राप्त कर सकेगा।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. 08 मार्च 2024 को केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कृषि एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का नई दिल्ली में उद्घाटन किया।
  2. कृषि एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का उद्देश्य देश के किसानों को डिजिटल प्रौद्योगिकी का उपयोग करके सूचना, सेवाओं और सुविधाओं से लैस करना है।
  3. यह नीति आयोग का एक नवाचार है, जिससे देश के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तैयार किया जाएगा।

उपर्युक्त में से कितना/कितने कथन सही है/हैं?

 (a) केवल एक 

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d)  कोई भी नहीं 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: कृषि एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र क्या है ? इसके प्रमुख विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

 स्रोत: PIB

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR