New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

एशिया की सबसे लंबी स्की ड्रैग लिफ्ट

हाल ही में, उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में एशिया की सबसे लंबी स्की ड्रैग लिफ्ट और एक घूर्णनशील सम्मेलन हॉल का उद्घाटन किया गया, जिससे कश्मीर के शीतकालीन पर्यटन को एक बड़ा प्रोत्साहन मिला। 

प्रमुख संबंधित तथ्य 

एशिया की सबसे लंबी स्की ड्रैग लिफ्ट

  • स्थान: कोंगदूरी
  • लंबाई: 726 मीटर
  • लागत: ₹3.65 करोड़
  • महत्व: यह नई लिफ्ट पेशेवर स्कीइंग और शीतकालीन खेलों के प्रशिक्षण को महत्वपूर्ण बढ़ावा देगी।

घूर्णनशील सम्मेलन हॉल (Rotating Convention Hall)

  • स्थान: 4,390 मीटर की ऊँचाई पर अफरवत में स्थित
  • लागत: ₹86 लाख
  • महत्व: यह हॉल आगंतुकों के अनुभव को काफी बेहतर बनाएगा।

पर्यटन अवसंरचना में कुल निवेश

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुलमर्ग और आसपास के क्षेत्रों में कुल ₹17 करोड़ से अधिक की पर्यटन अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसका लक्ष्य गुलमर्ग को शीतकालीन खेलों का वैश्विक केंद्र बनाना है। साथ ही, जम्मू एवं कश्मीर को एक प्रमुख वैश्विक शीतकालीन पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है।

गुलमर्ग का बढ़ता महत्व

तीन तरफ से पहाड़ों से घिरा गुलमर्ग घास का मैदान हाल के वर्षों में एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण रहा है। वर्ष 2024 में यहाँ 7.68 लाख से अधिक पर्यटक आए थे। यह पिछले साल खेलो इंडिया शीतकालीन खेलों के चौथे संस्करण का मुख्य स्थल था।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR