New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 10th Aug 2026, 3:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

एयरग्लो (Airglow)

प्रारम्भिक परीक्षा – एयरग्लो, अरोरा
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर- 1

चर्चा में क्यों 

  • नासा ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई पृथ्वी की 'एयरग्लो' की आश्चर्यजनक तस्वीर को प्रस्तुत किया है।

Airglow   

प्रमुख बिंदु 

  • हाल ही में, नासा ने अपने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई एक तस्वीर साझा की, जिसमें चंद्रमा के साथ पृथ्वी की वायुमंडल की चमक दिखाई दे रही है। 
  • यह छवि 14 नवंबर, 2023 को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई थी। 
  • एक एयरग्लो को पृथ्वी की सतह के ऊपर के वातावरण में पीले रंग में रेखांकित किया गया  है। 
  • दिखाई दे रही रोशनी शिकागो शहर की बताई गई है, जबकि नीचे बाईं ओर रोशनी की सघनता डेनवर की बताई गई है।

एयरग्लो (Airglow)

  • एयरग्लो तब होता है जब पृथ्वी की ऊपरी वायुमंडल में परमाणु और अणु (नाइट्रोजन और ऑक्सीजन), सूर्य के प्रकाश से पराबैंगनी (UV) विकिरण द्वारा सक्रिय होकर, अपनी अतिरिक्त ऊर्जा को मुक्त करने के लिए जो रंगीन प्रकाश उत्सर्जित करते हैं उसे एयरग्लो कहा जाता  है। 
  • नासा के अनुसार, एयरग्लो तब होता है जब पृथ्वी की ऊपरी वायुमंडल में परमाणु और अणु, सूर्य के प्रकाश से उत्तेजित होकर, अपनी अतिरिक्त ऊर्जा को मुक्त करने के लिए प्रकाश उत्सर्जित करते हैं।
  • नासा के अनुसार, ऑरोरा और एयरग्लो एक जैसे दिखते हैं लेकिन दोनों अलग-अलग प्रक्रियाओं से बनते हैं। 
  • अरोरा सौर हवा से उत्पन्न होने वाले उच्च-ऊर्जा कणों द्वारा संचालित होते हैं जबकि एयरग्लो वायु की चमक दिन-प्रतिदिन के सौर विकिरण से चमकती है।
  • अरोरा : उत्तरी ध्रुव पर इसे ऑरोरा बोरेलिस (नॉर्वे)तथा दक्षिणी ध्रुव पर ऑरोरा ऑस्ट्रेलिस भी कहा जाता है।
  • एयरग्लो उच्च ऊंचाई वाली हवाएं आयनमंडल से होकर प्रवाहित होती हैं। 
  • एयरग्लो का सूक्ष्म नृत्य उनके नेतृत्व का अनुसरण करता है, जो वैश्विक पैटर्न को उजागर करता है।'' 

एयरग्लो का अध्ययन से लाभ 

  • एयरग्लो का अध्ययन करने से हमें पृथ्वी के ऊपरी वायुमंडल के तापमान, घनत्व और संरचना में कणों के संचलन का पता लगाने में सहायता मिलती है।      

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- हाल ही में 14 नवंबर, 2023 को नासा ने अपने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से किसकी तस्वीर प्रकाशित की है ?

(a) गोधूलि चमक 

(b)  रात्रि की आभा 

(c)  एयरग्लो

(d)  अरोरा

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा प्रश्न:- एयरग्लो क्या है? इसके उत्पन्न होने के कारणों की विवेचना कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR