New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 8th June 2026, 6:30 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 1st June 2026, 5:30 PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 7th June 2026, 8:00 AM

UNHRC से अलग हुआ अमेरिका

चर्चा में क्यों ?

  • अमेरिका ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से खुद को अलग कर लिया है

अमेरिका का UNHRC से अलग होना

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने UNHRC से अलग होने का फैसला किया है। उन्होंने इसके लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए।
  • अमेरिका और इजरायल ने UNHRC पर इजरायल को गलत तरीके से निशाना बनाने और बदनाम करने का आरोप लगाया है।
  • ट्रंप ने कहा कि UNHRC जैसी एजेंसियां अपने मिशन से भटक गई हैं और यहूदी विरोधी प्रचार कर रही हैं।
  • अमेरिका ने फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए UNHRC को दी जाने वाली सहायता राशि पर भी रोक लगा दी है।

यूनेस्को में भागीदारी की समीक्षा

  • ट्रंप ने अपने प्रशासन को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) में अमेरिका की भागीदारी की समीक्षा करने का निर्देश दिया है।
  • अमेरिका और इजरायल ने 2019 में यूनेस्को से खुद को अलग कर लिया था, क्योंकि उनका मानना था कि यह इजरायल के इतिहास और संस्कृति को नकार रहा है।

UNHRC (संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद)

  • यह  एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो दुनिया भर में मानवाधिकारों की रक्षा और प्रोत्साहन के लिए काम करता है। 
  • यह संयुक्त राष्ट्र (United Nations) का एक प्रमुख अंग है और इसकी स्थापना 2006 में हुई थी।
  • UNHRC का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।

UNHRC के मुख्य उद्देश्य:

  • मानवाधिकारों की रक्षा: दुनिया भर में मानवाधिकारों के उल्लंघन की जांच करना और उन्हें रोकने के लिए कदम उठाना।
  • मानवाधिकारों को बढ़ावा देना: शिक्षा, जागरूकता और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से मानवाधिकारों को मजबूत करना।
  • संघर्ष और संकट के समय सहायता: युद्ध, संघर्ष और अन्य संकटों के दौरान मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना।
  • सदस्य देशों की समीक्षा: सदस्य देशों के मानवाधिकार रिकॉर्ड की नियमित समीक्षा करना (Universal Periodic Review - UPR)।

UNHRC की संरचना:

  • UNHRC में 47 सदस्य देश होते हैं, जो संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा चुने जाते हैं।
  • सदस्य देशों का कार्यकाल 3 साल का होता है, और कोई भी देश लगातार दो बार से अधिक सदस्य नहीं बन सकता है।
  • यह परिषद नियमित रूप से बैठकें आयोजित करती है और मानवाधिकारों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करती है।

UNHRC पर आरोप-

UNHRC पर कई बार पक्षपात और राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया जाता रहा है। कुछ प्रमुख आरोप हैं:

  • इजरायल के प्रति पक्षपात: UNHRC पर इजरायल को लगातार निशाना बनाने और उसके खिलाफ पक्षपातपूर्ण प्रस्ताव पारित करने का आरोप लगता है।
  • चुनिंदा मुद्दों पर ध्यान: कुछ देशों के मानवाधिकार उल्लंघन को नजरअंदाज करने का आरोप।
  • राजनीतिक प्रभाव: कुछ देश UNHRC का उपयोग अपने राजनीतिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए करते हैं।

प्रश्न  - हाल ही में कौन सा देश संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) से अलग हो गया ?

(a) फ़्रांस 

(b) रूस 

(c) चीन 

(d) अमेरिका 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR