भारत सरकार देश को एनीमिया मुक्त बनाने के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक कदम उठाने जा रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. नड्डा ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परिषद (सीसीएचएफडब्ल्यू) की 16वीं बैठक के दौरान एनीमिया मुक्त भारत (एएमबी) अभियान के नए परिचालन दिशा-निर्देश जारी किए हैं। वस्तुतः यह पहल केवल कार्यक्रम के विस्तार का संकेत नहीं है, बल्कि एनीमिया के विरुद्ध देशव्यापी अभियान को अधिक व्यापक, जन-केंद्रित और तकनीक-संचालित स्वरूप प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण परिवर्तन भी है।
गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं में गंभीर एनीमिया अथवा उपचार के प्रति अनुत्तरदायी मामलों के लिए फेरिक कार्बोक्सीमाल्टोज़ (FCM) तथा आयरन सुक्रोज के माध्यम से अंतःशिरा (Intravenous) आयरन थेरेपी को भी कार्यक्रम में शामिल किया गया है। यह कदम गंभीर मामलों में शीघ्र एवं प्रभावी उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Our support team will be happy to assist you!