New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

एनाट्टो

(प्रारंभिक परीक्षा: राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ)
(मुख्य परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र- 3: भारत में खाद्य प्रसंस्करण एवं संबंधित उद्योग- कार्यक्षेत्र एवं महत्त्व, स्थान, ऊपरी और नीचे की अपेक्षाएँ, आपूर्ति श्रृंखला प्रबंधन)

संदर्भ 

हाल ही में, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सीएसआईआर-केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (CSIR-CFTRI), मैसूरु ने एनाट्टो (Annatto) के अध्ययन व विकास से संबंधित चार अनुदान-प्राप्त परियोजनाएँ शुरू की हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य प्राकृतिक खाद्य रंगों और उनसे जुड़े स्वास्थ्य लाभों पर वैज्ञानिक समझ को अधिक प्रासंगिक बनाना है। 

क्या है एनाट्टो

  • एन्नाट्टो एक प्राकृतिक खाद्य रंग व स्वादवर्धक पदार्थ है जो अमेरिका के उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में पाए जाने वाले अचिओटे वृक्ष (Achiote tree) के बीजों से प्राप्त किया जाता है।
  •  इसका वैज्ञानिक नाम ‘बिक्सा ओरेलाना (Bixa Orellana)’ है। इसे ‘लिपस्टिक ट्री’ या नाम से भी जाना जाता है। विश्वभर में उपयोग होने वाले प्राकृतिक खाद्य रंगों में लगभग 70% हिस्सा एन्नाट्टो का माना जाता है। 

खाद्य उद्योग में उपयोग

  • एन्नाट्टो का प्रयोग अनेक खाद्य उत्पादों में पीला से नारंगी रंग देने के लिए किया जाता है। इसमें शामिल हैं—
    • पनीर, मक्खन और दही
    • सॉसेज और स्मोक्ड मछली
    • आइसक्रीम और विभिन्न बेकरी उत्पाद 
  • वस्तुतः इसका आकर्षक रंग कैरोटीनॉयड्स के कारण होता है जो पौधों में पाए जाने वाले प्राकृतिक वर्णक हैं और बीज के बाहरी आवरण में मौजूद रहते हैं। 
  • एन्नाट्टो का उपयोग सामान्यतः पाउडर या पेस्ट के रूप में किया जाता है। इसके बीजों से रंग निकालकर भी खाद्य पदार्थों में मिलाया जाता है।
  • कुछ व्यंजनों में इसे स्वाद बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है। व्यंजनों में इसके अधिक मात्रा में प्रयोग से स्वाद हल्का तीखा हो सकता है जिसमें अखरोट जैसी और पुष्पीय सुगंध महसूस होती है। 
  • सामान्य मात्रा में सेवन करने पर एनाट्टो अधिकांश लोगों के लिए सुरक्षित माना जाता है। हालांकि, कुछ संवेदनशील व्यक्तियों में एलर्जी की संभावना हो सकती है, इसलिए सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

एन्नाट्टो के स्वास्थ्य लाभ

  • एनाट्टो  को कई संभावित स्वास्थ्य लाभों से जोड़ा गया है, जिनमें शामिल हैं-
    • सूजन कम करने में सहायक होना 
    • आंखों एवं हृदय के स्वास्थ्य में सुधार होना 
    • संभावित कैंसर रोधी गुण होना 
  • इसके साथ ही यह कई महत्वपूर्ण रोगाणुरोधी यौगिकों से भरपूर होता है जो बैक्टीरिया, कवक एवं परजीवियों के विकास को रोकने में मदद कर सकते हैं। 
  • एनाट्टो में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो शरीर में हानिकारक फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को निष्क्रिय कर कोशिकाओं को होने वाले नुकसान से बचाने में सहायक होते हैं।
  • इसके अलावा, इसमें टोकोट्रिएनॉल की मात्रा अधिक होती है जो विटामिन ई का एक प्रभावी रूप है। कुछ अध्ययनों के अनुसार, यह हड्डियों को मजबूत एवं स्वस्थ बनाए रखने में मदद कर सकता है।
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR