New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 07th Dec. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 03rd Oct. 2026, 11:00 AM

वाचाघात (संचार) विकार

चर्चा में क्यों

हाल ही में अमेरिकी अभिनेता ब्रूस विलिस ने ‘वाचाघात’ (Aphasia) से पीड़ित होने के कारण सिनेमा क्षेत्र से संन्यास ले लिया।

वाचाघात या संचार विकार

  • यह एक प्रकार का मस्तिष्क विकार या भाषा विकार है, जो व्यक्ति के संचार को प्रभावित करने का कार्य करता है।
  • इस विकार से पीड़ित व्यक्ति के लिये पढ़ना, लिखना और यहाँ तक कि भाषा के माध्यम से अभिव्यक्त करने की क्षमता भी प्रभावित हो सकती है।

मुख्य कारण

वाचाघात के कारण मस्तिष्क का वह भाग प्रभावित होता है, जो भाषा को नियंत्रित करता है। इसके पीछे निम्नलिखित कारण उत्तरदायी होते हैं-

1. मस्तिष्क की चोट; जैसे- स्ट्रोक से मस्तिष्क में रक्त संचार का बाधित होना।

2. ब्रेन ट्यमूर

3. सिर में गोली लगना

4. मस्तिष्क से जुड़ा संक्रमण

5. मस्तिष्क संबंधी अन्य विकार; जैसे- अल्जाइमर।

वाचाघात के प्रकार

वाचाघात को निम्नवत् चार प्रकारों में विभाजित किया जा सकता है-

1. एक्सप्रेसिव अफ़ेजिया (Expressive Aphasia) : इसमें व्यक्ति को पता होता है कि वह क्या बोलना चाहता है, किंतु वह अपनी बात को ठीक से अभिव्यक्त नही कर पाता है और न ही लिख पाता है।

2. रिसेप्टिव अफ़ेजिया (Receptive Aphasia) : इसमें पीड़ित व्यक्ति आवाज़ को सुन सकता है और चीज़ों को देख सकता है, किंतु उनसे शब्द बनाने की क्षमता खो बैठता है।

3. अनोमिक अफ़ेजिया (Anomic Aphasia) : इसमें व्यक्ति को किसी वस्तु, शहर या किसी घटना के लिये सही शब्द चुनने में कठिनाई होती है।

4. ग्लोबल अफ़ेजिया (Global Aphasia) : यह वाचाघात का गंभीर प्रकार है। इसमें पीड़ित व्यक्ति न ही बोल सकता है, न ही बात को समझ सकता है, न ही लिख और न ही पढ़ सकता है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR