New
GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

बैगा परधानी नृत्य

चर्चा में क्यों

बैगा परधानी नृत्य के लिये प्रसिद्ध मध्य प्रदेश के आदिवासी लोक कलाकार अर्जुन सिंह धुर्वे का नाम पद्मश्री पुरस्कार की सूची में शामिल है। 

प्रमुख बिंदु

  • बैगा परधानी नृत्य बैगा जनजाति का मुख्य नृत्य है। इसे मुख्यतः विवाह के अवसर पर किया जाता है। इसमें बैल, मोर, हाथी, घोड़ा इत्यादि के मुखौटे का प्रयोग होता है। 
  • नृत्य के समय पुरुष सलूखा (कमीज) तथा काली जाकिट पहनते हैं तथा कमर के नीचे लहंगानुमा घेरेदार साया पहनते हैं। सिर पर ‘मोर पंख कलगी’ युक्त चकनुमा पगड़ी, गले में विभिन्न रंगों की मूंगा मालाएँ, गिलट या पीतल से बने सिक्के तथा कानों मे मूँगों-मोतियों के बाले पहनते है।
  • नृत्य के लिये स्त्रियाँ शरीर पर ‘मुंगी लुगरा’ पहनती है। वे कलगी के अतिरिक्त बगई घांस के छोटे-छोटे छल्लों को मिलाकर बनाए गए सांकल नुमा ‘लाद्दा’ के  गुच्छे भी जूड़े में बांधती है। 
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X