New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 14th Oct. 2026, 06:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 23rd Oct. 2026, 11:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 12th Oct. 2026, 5:30PM English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 19th Aug 2026, 11:00 AM

बाल्सम फूल 

प्रारम्भिक परीक्षा – पर्यावरण संरक्षण
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन पेपर-3

संदर्भ

  • छोटे, गुलाबी बाल्सम (जीनस इम्पेतिन्स) के फूल, केरल के इडुक्की जिले में मुन्नार के पास पाए जाते हैं। इस फूल का स्थानीय नाम कासिथुम्बा और ओनाप्पोवु है। 
  • यह फूल पर्यटकों के लिए आकर्षण का एक प्रमुख केंद्र हैं।

balsam-flower

प्रमुख बिंदु 

  • परिपक्व बीजों के फूटने और बीज वितरण के कारण बाल्सम फूल को 'टच-मी-नॉट' के नाम से भी जाना जाता है। 
  • भारत में 220 बाल्सम प्रजातियों में से 135 दक्षिणी पश्चिमी घाट में पाई जाती हैं।
  • इडुक्की जिले को बाल्सम का स्वर्ग कहा जाता है। 
  • पश्चिमी घाट का सबसे ऊंचा पर्वत अनामुडी और इसके आसपास की ऊंची पर्वतमालाएं जंगली बाल्सम की विविधता के लिए जानी जाती हैं।
  • पेरियार टाइगर रिजर्व में बाल्सम की 30 से अधिक प्रजातियां पायी जाती हैं।

आर्द्र जलवायु 

  • बाल्सम का सामान्य जीवन चक्र जून से दिसंबर तक होता है। यह पौधा मुख्य रूप से वन क्षेत्रों के अंदर उगता है। 
  • विशिष्ट आवासों के नुकसान के साथ, कई प्रजातियां दुर्लभ, खतरे में या यहां तक कि विलुप्त हो गई हैं। 
  • यह फूल मांसल एवं ऑरोफाइटिक प्रजाति का पौधा/ फूल है जो आमतौर पर आर्द्र/बरसात के मौसम में अपना जीवन चक्र पूरा करती है ।
  • बाल्सम फूल जलवायु परिवर्तन की एक प्रमुख संकेतक प्रजाति है। यदि किसी क्षेत्र में जलवायु परिवर्तन होता है, तो यह पौधों की आबादी में प्रतिबिंबित होगा।
  • मुन्नार से चिन्नार और बाइसन घाटी तक फैले मुन्नार परिदृश्य में 46 बाल्सम प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
  • मुन्नार बाल्सम का प्रमुख निवास स्थान है। 
  • एराविकुलम राष्ट्रीय उद्यान में 40 से अधिक बाल्सम फूल की जंगली प्रजातियाँ पायी जाती हैं।

प्रारंभिक परीक्षा प्रश्न:- 'टच-मी-नॉट' फूल  के  संदर्भ में दिये गए निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए :

  1. इस फूल का स्थानीय नाम कासिथुम्बा और ओनाप्पोवु है।
  2. बाल्सम फूल की लगभग 135 प्रजातियाँ पश्चिमी घाट के दक्षिणी क्षेत्र में पाई जाती हैं।
  3. बालसम फूल जलवायु परिवर्तन की एक प्रमुख संकेतक प्रजाति है। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही है?

(a) केवल एक

(b) केवल दो

(c) सभी तीन

(d) कोई भी नहीं

उत्तर: (c)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न - जलवायु परिवर्तन के कारण फूलों की प्रजातियों या जैव विविधता पर पड़ने वाले प्रभावों की व्याख्या कीजिए।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X