New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 4th May 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 4th May 2026, 5:30PM

बांग्लादेश बना आर्टेमिस समझौते में शामिल होने वाला 54वां देश

चर्चा में क्यों?

हाल ही में बांग्लादेश,आर्टेमिस समझौते में शामिल होने विश्व का 54वां देश बन गया है।

प्रमुख बिंदु:

  • बांग्लादेश, भारत के बाद दूसरा दक्षिण एशियाई देश बना गया है।
  • भारत ने आर्टेमिस समझौते पर  21 जून 2023  को हस्ताक्षर किए  थे।
    • वो इस समझौते में शामिल होने वाल विश्व का 27 वां देश था। 
  • आर्टेमिस,नासा के नेतृत्व में चंद्रमा पर अनुसंधान और खोज करना
    • चंद्रमा पर मानव बस्ती स्थापित करना और मंगल ग्रह
    • उससे आगे की खोज करने का एक समूहिक प्रयास है।
  • बांग्लादेश का आर्टेमिस समझौते पर हस्ताक्षर समारोह इंटरकॉन्टिनेंटल ढाका होटल में आयोजित बांग्लादेश निवेश शिखर सम्मेलन 2025 के दौरान किया गया था।

आर्टेमिस समझौते के बारे में:

  • स्थापना:
    • नासा ने 13 अक्टूबर 2020 को संयुक्त राज्य सरकार के स्टेट डिपार्टमेंट (विदेश मंत्रालय) के सहयोग से आर्टेमिस समझौते की शुरुआत की।
  • उद्देश्य:
    • यह समझौता अंतरिक्ष की खोज और उसके शांतिपूर्ण उपयोग के लिए सहयोगी सिद्धांतों का एक समूह है, जो चंद्रमा, मंगल, धूमकेतुओं और क्षुद्रग्रहों की खोज के क्षेत्र में अंतर्राष्ट्रीय भागीदारी को बढ़ावा देता है।
  • संस्थापक देश (7):
    • ऑस्ट्रेलिया
    • कनाडा
    • इटली
    • जापान
    • लक्जमबर्ग
    • संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
    • यूनाइटेड किंगडम (UK)
    • संयुक्त राज्य अमेरिका (USA)

प्रश्न: आर्टेमिस समझौते की स्थापना निम्नलिखित में से किस संगठन द्वारा की गई थी?

(a) इसरो

(b) स्पेसएक्स

(c) यूनेस्को

(d) नासा 

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X