New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th July 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 5th July 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 20th July 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

बुल्गारिया यूरो जोन में शामिल होगा

चर्चा में क्यों?

  • यूरोपीय संघ परिषद ने बुल्गारिया को 1 जनवरी 2026 से यूरो मुद्रा अपनाने की अनुमति दे दी है।
  • इसके साथ ही बुल्गारिया यूरोज़ोन का 21वां सदस्य बनेगा।

यूरोज़ोन क्या है?

  • यूरोज़ोन उन देशों का समूह है, जो यूरोपीय संघ (EU) के सदस्य होते हुए भी यूरो को अपनी आधिकारिक मुद्रा के रूप में अपनाते हैं।
  • वर्तमान में इसमें 20 देश शामिल हैं। बुल्गारिया के शामिल होते ही यह संख्या 21 हो जाएगी

बुल्गारिया द्वारा यूरो अपनाने की प्रक्रिया:

 बुल्गारिया ने यूरो अपनाने के लिए आवश्यक "मास्ट्रिच मानदंड" पूरे कर लिए हैं:

  • मुद्रास्फीति नियंत्रण: औसतन 2.7% (सीमा 2.8%)
  • बजट घाटा: 3% से नीचे
  • सार्वजनिक ऋण: GDP के 60% से कम
  • दीर्घकालिक ब्याज दर नियंत्रण
  • मुद्रा स्थिरता: ERM-II में सफल भागीदारी (2020 से)

औपचारिक अनुमोदन:

  • 4 जून 2025: यूरोपीय आयोग और यूरोपीय सेंट्रल बैंक (ECB) की रिपोर्ट में बुल्गारिया को ‘तैयार’ घोषित किया गया।
  • 8 जुलाई 2025: यूरोपीय संसद और परिषद ने अंतिम विधायी प्रस्ताव पारित किया।

अब क्या होगा?

  • बुल्गारिया की वर्तमान मुद्रा "लेव" को 1 यूरो = 1.95583 लेव की तय विनिमय दर पर बदला जाएगा।
  • 1 जनवरी 2026 से सभी लेनदेन यूरो में होंगे।

बुल्गारिया के बारे में:

  • बुल्गारिया दक्षिण-पूर्वी यूरोप में स्थित एक बाल्कन देश है जिसकी राजधानी सोफिया है।
  • वर्तमान में इसकी मुद्रा लेव है, जिसे 1 जनवरी 2026 से यूरो से बदला जाएगा।
  • यह यूरोपीय संघ (EU) और नाटो (NATO) का सदस्य है।
  • इसकी सीमाएँ रोमानिया, उत्तर मैसेडोनिया, सर्बिया, ग्रीस, तुर्किए और काला सागर से मिलती हैं।

यूरोपीय संघ (EU):  

  • यूरोपीय संघ (EU) एक राजनीतिक और आर्थिक संघ है जिसमें 27 यूरोपीय देश शामिल हैं।
  • ये आपसी सहयोग, शांति, आर्थिक एकता, और वैश्विक प्रभाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक साथ कार्य करते हैं।
  • शुरुआत: द्वितीय विश्व युद्ध के बाद शांति बनाए रखने के प्रयास में।
  • औपचारिक स्थापना: 1993 में मास्ट्रिक्ट संधि के माध्यम से।
  • पहले इसे यूरोपीय आर्थिक समुदाय (EEC) कहा जाता था।
  • मुख्यालय:  ब्रसेल्स, बेल्जियम
  • मुख्य उद्देश्य:
    • आर्थिक एकीकरण और साझा बाजार (Single Market) का निर्माण
    • शांति, स्थिरता और सुरक्षा को बढ़ावा देना
    • सदस्य देशों के बीच मुक्त व्यापार, आवाजाही, सेवाएं और पूंजी का प्रवाह सुनिश्चित करना
    • एक समान मुद्रा (यूरो) को अपनाना (सभी देशों में अनिवार्य नहीं)
  • सदस्य:  ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस गणराज्य, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन और स्वीडन। 

प्रश्न.  बुल्गारिया के शामिल होने के बाद यूरोज़ोन में कुल कितने सदस्य देश होंगे?

(a) 20

(b) 21

(c) 22

(d) 27

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR