कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन (Codex Alimentarius Commission)

प्रारंभिक परीक्षा –  कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन (CAC)
मुख्य परीक्षा - सामान्य अध्ययन, पेपर-3

चर्चा में क्यों 

 भारत को संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता मानक-निर्धारण निकाय, कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन (CAC) की कार्यकारी समिति का सदस्य 02 दिसंबर 2023 को चुना गया।

cac

प्रमुख बिंदु 

  • रोम में एफएओ (FAO) मुख्यालय में आयोजित 46वीं बैठक के दौरान कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन (CAC) की कार्यकारी समिति में एशियाई क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्य के रूप में भारत को सर्वसम्मति से चुना गया ।
  • कार्यकारी समिति CAC की एक महत्वपूर्ण शाखा है जिसमे सदस्य देशों को इसकी सदस्यता प्राप्त करने में काफी रुचि रहती है।
  • भारत को इसकी सदस्यता से न केवल विभिन्न खाद्य उत्पाद श्रेणियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानक निर्धारण प्रक्रिया में महत्वपूर्ण योगदान देने का अवसर मिलेगा, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी शामिल किया जाएगा।
  • कार्यकारी समिति प्रस्तावों की  समीक्षा करके और मानकों के विकास की प्रगति की निगरानी करके आयोग के मानक विकास कार्यक्रम के प्रबंधन में सहायता करती है।
  • कार्यकारी समिति में अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, छः क्षेत्रीय समन्वयक और कोडेक्स के विभिन्न भौगोलिक क्षेत्रों से सात निर्वाचित प्रतिनिधि शामिल हैं।
  • बाजरा के लिए समूह मानक निर्धारण के भारत के प्रस्ताव को और बाजरा के लिए वैश्विक मानक स्थापित करने की भारत की पहल को आयोग द्वारा स्वीकार किया गया एवं सदस्य देशों द्वारा समर्थन दिया गया।
  • भारत ने 27 नवंबर 2023 को सीएसी (CAC) की बैठक के पहले दिन अतिरिक्त एजेंडा श्रेणी के तहत बाजरा के लिए वैश्विक मानक स्थापित करने का प्रस्ताव रखा था और 30 नवंबर को इस मामले पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया एवं तीन परियोजना दस्तावेज तैयार करने के लिए आयोग द्वारा मंजूरी दी गई। 

कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन

  • कोडेक्स एलिमेंटेरियस आयोग की स्थापना मई 1963 में की गई थी।
  • इसका प्रबंधन विश्व स्वास्थ्य संगठन और खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा संयुक्त रूप से किया जाता है।
  • 2021 तक कोडेक्स एलिमेंटेरियस आयोग में 189 कोडेक्स सदस्य थे।
  • भारत 1964 में कोडेक्स एलिमेंटेरियस का सदस्य बना।
  • कोडेक्स एलिमेंटेरियस आयोग की सदस्यता सभी सदस्य देशों और एफएओ और डब्ल्यूएचओ के सहयोगी सदस्यों के लिए खुली है।
  • कोडेक्स एलिमेंटेरियस आयोग की साल में एक बार जिनेवा और रोम के बीच बारी-बारी से नियमित सत्र में बैठक होती है।
  • कोडेक्स एलिमेंटेरियस आयोग  संयुक्त राष्ट्र  की छः आधिकारिक भाषाओं में काम करती है, जो अरबी, चीनी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी और स्पेनिश हैं।

प्रश्न: निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए 

  1. भारत को संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और गुणवत्ता मानक-निर्धारण निकाय, कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन (CAC) की कार्यकारी समिति का सदस्य 02 दिसंबर 2023 को चुना गया ।
  2. कोडेक्स एलिमेंटेरियस आयोग की स्थापना मई 1963 में की गई थी।
  3. भारत 1966  में कोडेक्स एलिमेंटेरियस का सदस्य बना। 

उपर्युक्त में से कितने कथन सही हैं ?

(a) केवल एक

(b) केवल दो 

(c) सभी तीनों 

(d) कोई भी नहीं 

उत्तर: (b)

मुख्य परीक्षा प्रश्न: – कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन के प्रमुख कार्यों की विवेचना कीजिए।

स्रोत : pib

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT