कोल्ड डे, कोल्ड वेव, कोल्ड स्पेल तथा कोल्ड स्नैप

वर्तमान में उत्तर भारत के कई क्षेत्रों में भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। ऐसे में इस अत्यधिक ठंड की स्थिति को दर्शाने के लिए अलग-अलग शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। 

कोल्ड डे (Cold Day)

  • कोल्ड डे तब माना है जब लगातार दो दिनों तक किसी स्थान का न्यूनतम तापमान 10 ℃ से कम हो जाता है, जबकि अधिकतम तापमान (या दिन का तापमान) सामान्य से 4.5 से 6.4 ℃ कम हो जाता है। 
  • गंभीर कोल्ड डे (Severe Cold Day) तब होता है जब 10 ℃ से कम न्यूनतम तापमान के साथ-साथ किसी क्षेत्र का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 ℃ से अधिक नीचे चला जाता है।

कोल्ड वेव (Cold Wave)

कोल्ड वेव (शीत लहर) की स्थिति तब उत्पन्न होती है जब किसी स्थान का न्यूनतम तापमान या रात्रि का तापमान सामान्य से कम-से-कम 4.4 ℃ कम हो जाता है या 4 ℃ से नीचे चला जाता है।

कोल्ड स्पेल (Cold Spell)

कोल्ड स्पेल ठंड के मौसम की अवधि को संदर्भित करता है। इस शब्द का प्रयोग ज़्यादातर सामान्य तरीके से किया जाता है।

कोल्ड स्नेप (Cold Snap)

कोल्ड स्नेप तापमान में अचानक आई गिरावट को संदर्भित करता है, जो कोल्ड स्पेल (स्पेल का अर्थ है समय की अवधि) और कोल्ड वेव (वेव या लहर धीरे-धीरे आती है और इसकी समाप्ति तक बढ़ती है) के विपरीत है।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT