चर्चा में क्यों ?
हाल ही में ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) ने तांबा और उससे संबंधित महत्वपूर्ण और रणनीतिक खनिजों की खोज एवं विकास में सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह कदम खान मंत्रालय द्वारा देश की खनिज सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

साझेदारी का उद्देश्य
- रणनीतिक खनिजों की खोज और विकास में सहयोग।
- तांबा और उससे जुड़े खनिज संसाधनों की सुरक्षा और उपलब्धता सुनिश्चित करना।
- देश की खनिज सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना।
राष्ट्रीय महत्व और रणनीति
- यह पहल राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन के उद्देश्यों के अनुरूप है।
- सहयोग से ऊर्जा सुरक्षा, औद्योगिक विकास और तकनीकी उन्नति को बढ़ावा मिलेगा।
- देश की रणनीतिक खनिज आवश्यकताओं की पूर्ति में मददगार।
औद्योगिक और आर्थिक महत्व
- खनिजों की स्थायी उपलब्धता से औद्योगिक उत्पादन और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।
- तांबा और संबद्ध खनिज उद्योग की आपूर्ति श्रृंखला को मज़बूती मिलेगी।
- यह सहयोग देश की तकनीकी और आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए महत्वपूर्ण है।
|
प्रश्न. हाल ही में किस दो सार्वजनिक उपक्रमों ने तांबा और उससे जुड़े खनिजों की खोज एवं विकास हेतु समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए ?
(a) ऑयल इंडिया लिमिटेड और हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड
(b) एनटीपीसी और एनएचपीसी
(c) कोल इंडिया और एनएमडीसी
(d) एनएचपीसी और कोल इंडिया
|