New
Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026 Final Result - UPSC CSE Result, 2025 GS Foundation (P+M) - Delhi : 23rd March 2026, 11:30 AM GS Foundation (P+M) - Prayagraj : 15th March 2026

कॉस्मॉस 482

वर्ष 1972 में प्रक्षेपित सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान ‘कॉस्मॉस 482’ के अवशेष अनियंत्रित रूप से हिंद महासागर में बिखर गए।

कॉस्मॉस 482 के बारे में

  • परिचय : यह सोवियत संघ के वेनेरा कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्र ग्रह पर शोध कार्य के लिए प्रक्षेपित एक उपग्रह था।
    • वेनेरा मिशन का उद्देश्य शुक्र ग्रह पर उतरने के लिए दो अंतरिक्ष यान भेजना था तथा ग्रह की सतह के ताप व दाब संबंधी डाटा प्राप्त करना था।
  • प्रक्षेपण : 31 मार्च, 1972 को कजाकिस्तान के बैकोनूर कॉस्मोड्रोम से सोयुज रॉकेट द्वारा।
  • प्रक्षेपण विफलता : प्रक्षेपण के दौरान रॉकेट के ऊपरी चरण में खराबी के कारण अंतरिक्ष यान पृथ्वी के चारों ओर उपस्थित कक्षा में रह गया।
  • धीमी गति से उतरना : विगत 53 वर्षों में वायुमंडलीय कर्षण के कारण अंतरिक्ष यान धीरे-धीरे अपनी कक्षा में नीचे की ओर चला गया।
  • पुनः प्रवेश एवं दुर्घटना : 10 मई, 2025 को यह उपग्रह पृथ्वी के वायुमंडल में पुनः प्रवेश कर गया और इंडोनेशिया के जकार्ता के पश्चिम में हिंद महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
    • इसका वजन लगभग 495 किग्रा. था और यह पृथ्वी से लगभग 242 किमी/घंटा की गति से टकराया।

इसे भी जानिए!

शुक्र ग्रह के बारे में

  • सौरमंडल में स्थान : दूसरा ग्रह (सूर्य से दूरी के आधार पर)
  • द्रव्यमान : पृथ्वी का लगभग 81.5% 
  • व्यास : लगभग 12,104 किमी.
  • गुरुत्वाकर्षण : पृथ्वी के लगभग 90% के बराबर
  • कक्षा अवधि : 225 पृथ्वी दिवस (एक वर्ष)
  • घूर्णन अवधि : लगभग 243 पृथ्वी दिवस (अपनी धुरी पर बहुत धीमे घूर्णन करता है)
  • वायुमंडल : मुख्यतः कार्बन डाइऑक्साइड और अल्प मात्रा में नाइट्रोजन
  • सतह का तापमान : लगभग 465°C (सौरमंडल का सबसे गर्म ग्रह)

विशेषताएँ

  • विपरीत परिक्रमण दिशा : इस ग्रह पर सूर्य पश्चिम से उगता है और पूर्व में अस्त होता है क्योंकि यह अन्य ग्रहों की अपेक्षा विपरीत दिशा में परिक्रमण करता है।
  • वातावरण : अत्यधिक सघन एवं जहरीला; बादल सल्फ्यूरिक एसिड (H₂SO₄) से निर्मित होते हैं।
  • ग्रीनहाउस प्रभाव : इसका वायुमंडल अत्यधिक ग्रीनहाउस प्रभाव उत्पन्न करता है जिससे सतह का तापमान अत्यधिक रहता है।
  • चंद्रमा अनुपस्थित : शुक्र का कोई प्राकृतिक उपग्रह (चंद्रमा) नहीं है।

शुक्र ग्रह अनुसंधान मिशन

  • वीनस एक्सप्रेस (Venus Express) : यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का मिशन
  • मैगेलन (Magellan) : NASA का मिशन (शुक्र की सतह की रडार से मैपिंग)
  • वेनेरा (Venera Series) : सोवियत संघ के मिशनों की श्रृंखला
« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR
X