New
Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM Hindi Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 3rd Aug 2026, 6:00 PM Hindi Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 18th Aug 2026, 8:00 AM English Medium: (Delhi) - GS Foundation (P+M) : 6th Aug 2026 English Medium: (Prayagraj) - GS Foundation (P+M) : 15th July 2026, 8:00 AM

गंभीर रूप से लुप्तप्राय राइट व्हेल कम हो रही है

प्रारंभिक परीक्षा- समसामयिकी, उत्तरी अटलांटिक राइट व्हेल, अटलांटिक महासागर
मुख्य परीक्षा- सामान्य अध्ययन, पेपर-3

संदर्भ-

हाल ही के शोध से पता चला है कि जलवायु परिवर्तन के कारण वर्ष, 1981 से उत्तरी अटलांटिक राइट व्हेल छोटी होती जा रही हैं।

north-atlantic-right-whale

शोध-

  • शोधकर्ताओं ने वर्ष 1970 और वर्ष 2020 के बीच एकत्र किए गए उत्तरी अटलांटिक राइट व्हेल कंसोर्टियम के डेटा की समीक्षा की।
  • उन्होंने यौन रूप से परिपक्व मादा व्हेल  की लंबाई, स्वास्थ्य, जीवित रहने और प्रजनन करने की क्षमता के बीच संबंध को समझने के लिए एक सांख्यिकीय मॉडल का उपयोग किया। 
    • व्हेल की लंबाई का घनत्व उसके शरीर के घनत्व की अपेक्षा कम पाया गया।
    • बच्चे के जन्म लेने की संभावना छोटी मादाओं में कम हो गई। 
    • औसतन, 46 फुट (14 मीटर) के मादा को बच्चे को जन्म देने की संभावना 56% थी।
    • 36 फुट (11 मीटर) की मादा के लिए सिर्फ 14% संभावना थी।  
  • व्हेल प्रजनन के लिए पर्याप्त ऊर्जा प्राप्त के लिए लिपिड’ नामक कार्बनिक पदार्थों के संग्रहित भंडार का उपयोग करती हैं। 
  • व्हेल के छोटे होने का तात्पर्य है कि एक मादा पूर्ण रूप से कम ऊर्जा जमा करेगी, जो उसकी प्रजनन करने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है।

उत्तरी अटलांटिक राइट व्हेल -

  • ये व्हेल प्रवासी जानवर हैं, जो सर्दियाँ गर्म पानी में बिताती हैं और गर्मियों के अंत में ठंडे पानी की तलाश में ध्रुवों की ओर पलायन करती हैं।
  • ये व्हेल उत्तरी अटलांटिक और उत्तरी प्रशांत महासागरों के समशीतोष्ण और उपध्रुवीय जल में निवास करती हैं।
  • राइट व्हेल की तीन मान्यता प्राप्त प्रजातियाँ हैं; 
    • दक्षिणी अटलांटिक राइट व्हेल  (यूबालाएना ऑस्ट्रेलिस)
    • उत्तरी अटलांटिक राइट व्हेल  (यूबालाएना ग्लेशियलिस) 
    • उत्तरी प्रशांत राइट व्हेल

अटलांटिक महासागर-

atlantic-ocean

  • यह प्रशांत महासागर के बाद दूसरा सबसे बड़ा महासागर है।
  • इसका नाम ग्रीक पौराणिक कथाओं से लिया गया है, जिसका अर्थ  "एटलस का सागर” है।
  • इसका निर्माण प्लेट टेक्टोनिक्स के कारण उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका के पश्चिम की ओर खिसकने से हुआ। 
  • अटलांटिक महासागर S आकार का है। 
  • इसकी औसत गहराई 3,646 मीटर है।
  • यह अमेरिकी महाद्वीपों को यूरोप तथा अफ्रीकी महाद्वीपों से अलग करता है। 
  • इसके पूर्व में यूरोप और अफ्रीकी महाद्वीप स्थित हैं, तो पश्चिम में उत्तर और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप।
  • भूमध्य रेखा इसके मध्य से होकर गुजरती है।
  • भूमध्य रेखा के उत्तर वाले भाग को उत्तरी अटलांटिक महासागर तथा दक्षिणी भाग को दक्षिणी अटलांटिक महासागर कहा जाता है।

प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- उत्तरी अटलांटिक राइट व्हेल के बारे में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए।

  1. ये व्हेल प्रवासी जानवर हैं।
  2. ये सर्दियाँ गर्म पानी में बिताती हैं। 
  3. गर्मियों के अंत में ये ठंडे पानी की तलाश में ध्रुवों की ओर पलायन करती हैं।

  नीचे दिए गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिए।

(a) केवल 1

(b) केवल 1 और 2

(c) केवल 1 और 3

(d) 1, 2 और 3

उत्तर- (d)

मुख्य परीक्षा के लिए प्रश्न-

प्रश्न- जलवायु परिवर्तन के कारण उत्तरी अटलांटिक राइट व्हेल छोटी होती जा रही हैं। इनके छोटे होते आकार के कारण इनके ऊपर पड़ने वाले प्रभाव को स्पष्ट करें।

« »
  • SUN
  • MON
  • TUE
  • WED
  • THU
  • FRI
  • SAT
Have any Query?

Our support team will be happy to assist you!

OR